फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   found dead in udhampur

Udhampur News: संदिग्ध हालात में कमरे में मृत मिला व्यक्ति

विज्ञापन
found dead in udhampur
उधमपुर/रामनगर। घोरड़ी ब्लॉक की पंचायत अप्पर बरमीन के मोड़ा नाला गांव में शनिवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति घर के अंदर मरा मिला। परिवार को इसका पता चला तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। शव परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान सुखदेव सिंह पुत्र करतार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे ने बताया सुखदेव सिंह 3 वर्ष पहले पीएचई विभाग से रिटायर हुए थे। शनिवार रात को भाभी मवेशियों को बांधने के लिए ताया के कमरे के पास बने बाड़े में पहुंची। इस दौरान देखा कि ताया का कमरा खुला हुआ है। भाभी ने अंदर जाकर देखा तो ताया बेड पर उलटे पड़े हुए थे। भाभी ने ताया को आवाजें लगाईं लेकिन कुछ नहीं बोले, उसके बाद भाभी ने घर के सभी सदस्यों को आवाज लगा कर इकट्ठा किया। जब सबने अंदर जाकर देखा तो मृत्यु हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed