फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Follow Kovid rules or else strict action will be taken

कोविड नियमों का पालन करें वरना होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
Follow Kovid rules or else strict action will be taken
उधमपुर। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच डीसी इंदु कंवल चिब ने सोमवार को वीडियो जारी कर जिलावासियों से एसओपी का पालन करने की अपील की है। उनका कहना है कि कोरोना को लेकर सरकार ने नए आदेश जारी किए हैं और सभी को इनका पालन करना होगा। जो इनका पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने नए दिशानिर्देेश जारी किए हैं। इनके अनुसार घर के बाहर होने वाले समारोह में 100 लोगों और घर 50 लोगों को हिस्सा लेने की अनुमति होगी। किसी मृत्यु होने पर केवल 20 लोगों की इसमें शामिल हो सकते हैं। हर स्थान पर लोगों का मास्क पहनना अनिवार्य होगा। अगर कोई मास्क नहीं पहनेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बाजार में दुकानों के अंदर भीड़ लगने पर सख्त पाबंदी है। दुकान के अंदर भीड़ लगती है तो इसके लिए दुकानदार जिम्मेदार होगा। प्रशासन उस दुकान को बंद करके कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

रात्रि कर्फ्यू का करना होगा सख्ती से पालन
नाइट कर्फ्यू का सख्ती के साथ पालन होगा, किसी को भी दस बजे के बाद घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। सभी शिक्षण संस्थान और कोचिंग इंस्टीट्यूट पूरी तरह से बंद रहेंगे। किसी को प्राइवेट ट्यूशन देने की भी अनुमति नहीं होगी। अगर कोई स्कूल खुला नजर आता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेहरे से मास्क नहीं हटना चाहिए
बस, मेटाडोर व अन्य यात्री वाहनों में किसी प्रकार की भीड़ नहीं लगने दी जाएगी। अगर किसी बस या फिर मेटाडोर में भीड़ नजर आई तो इसको लेकर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी को सरकार के आदेश अनुसार रहना होगा और बाहर निकलने पर किसी के भी चेहरे से मास्क नहीं हटना चाहिए। बाहर से घर लौटने पर हाथ को साफ करें और अगर पानी नहीं है तो सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed