फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Five students of private school found infected in Panchairi

पंचैरी में निजी स्कूल के पांच छात्र मिले संक्रमित

विज्ञापन
Five students of private school found infected in Panchairi
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी के निजी स्कूल में मंगलवार को पांच छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद शिक्षा विभाग ने जांच कमेटी का गठन किया। शाम को कमेटी ने जांच पूरी कर रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सौंप दी है। जांच में पता चला है कि अभिभावकों के कहने पर स्कूल को खोलने से पहले विद्यार्थियों के कोरोना टेस्ट करवाए थे और इनमें पांच विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए गए। स्कूल में बिना किसी तरह की कक्षाएं नहीं चल रही हैं।
विज्ञापन

निजी स्कूल के पड़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने प्रिंसिपल से अपील की स्कूल खोलने की अपील की। प्रिंसिपल ने इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ संपर्क किया और सोमवार को कोरोना टेस्ट के लिए स्कूल के अंदर शिविर लगाया। इसमें 51 विद्यार्थियों के कोरोना टेस्ट किए और इनमें पांच विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए गए। इसकी जानकारी जब शिक्षा विभाग को मिली तो तुरंत जांच के आदेश जारी कर दिए गए। शिक्षा विभाग ने हायर सेकेंडरी स्कूल पंचैरी के प्रिंसिपल और जेडईओ को जांच के आदेश दिए और जल्द रिपोर्ट जमा करवाने को कहा। मंगलवार को दोनों ने स्कूल पहुंच कर इसकी जांच की। उन्होंने अभिभावकों से भी बात की। जांच में पता चला कि स्कूल में कोई कक्षाएं नहीं चल रही हैं। अभिभावकों के अनुरोध करने पर ही प्रिंसिपल ने सोमवार केे टेस्टिंग का शिविर आयोजित किया था। कमेटी ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट शिक्षा विभाग के सीईओ सौंप दी है।
विज्ञापन

12 से 15 आयु के पांच विद्यार्थियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इनके संपर्क में रहने पर कुल 157 लोगों के मंगलवार को कोरोना टेस्ट किए गए और इनमें से कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर पूरी नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मोहम्मद यासीन, डीएचओ उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed