{"_id":"6147806a8ebc3e519823b647","slug":"five-people-bled-in-two-road-accidents-udhampur-news-jmu244001850","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में पांच लोग लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सड़क हादसों में पांच लोग लहूलुहान
विज्ञापन
उधमपुर। शहर में रविवार को हुए दो सड़क हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर तैनात सुरक्षाबलों ने घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। घायलों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं।
पहली दुर्घटना दोपहर डेढ़ बजे गोल मेला इलाके में हुई, जहां टाटा मोबाइल वाहन (जेके02सीजी3128) की बाइक के साथ टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सुशांत पुत्र अशोक कुमार निवासी लंबी गली, उधमपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी मिलने पर पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी।
दूसरा हादसा बट्टलबालियां इलाके में हुआ, जहां तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। कार (जेके02एई-8259) जम्मू से उधमपुर की तरफ आ रही थी। बट्टल बालियां इलाके में अनियंत्रित हो कर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। आवाज सुनने के बाद आसपास तैनात सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान जैकी शर्मा (40 ) पुत्र रोमेश कुमार, मीनाक्षी शर्मा (35) पत्नी जैकी शर्मा, विधांत शर्मा (04) पुत्र जैकी शर्मा और नीलम शर्मा (47) पत्नी मनोहर कुमार सभी निवासी चन्नी मोड़ (उधमपुर) के रूप में हुई है। समाचार लिखे जाने तक सभी का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।