{"_id":"6872b0fabf5dc51fd90a4577","slug":"five-dead-in-road-accident-udhampur-news-c-202-1-udh1005-125159-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: टाटा सूमो दुर्घटना में मृतकों की संख्या हुई पांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: टाटा सूमो दुर्घटना में मृतकों की संख्या हुई पांच
विज्ञापन
सेनाबाथी टाटा सूमो दुर्घटना में मृतकों की संख्या पाँच पहुँची, अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज एव
- फोटो : mathura
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक और घायल ने दम तोड़ा
- मारे गए पाांच लोगों के परिजन को एक-एक लाख की अनुग्रह राशि दी जाएगी
फालोअप का लोगो लगाएं, बिना अमर उजाला
संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। सेनाबाथी टाटा सूमो दुर्घटना में मृतकों की संख्या पांच हो गई है। शनिवार को सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल अनंतनाग में एक और घायल शकील अहमद बट ने दम तोड़ दिया।
बता दें कि शुक्रवार देर शाम रामबन जिले के उखराल के सेनाबाथी इलाके में एक टाटा सूमो जेके14सी-2038 खाई में गिर गई थी। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए थे। बाद में शुक्रवार रात को अस्पताल ले जाते चार लोगों की मौत हो गई। दो अन्य घायलों को इलाज के लिए जीएमसी अनंतनाग रेफर किया गया था। शनिवार को एक और घायल ने दम तोड़ दिया। अब इस हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या पांच हो गई है जबकि एक घायल का जीएमसी अनंतनाग में उपचार चल रहा है।
जिला प्रशासन ने हादसे पर दुख व्यक्त करते मृतकों के परिवारों के लिए एक-एक लाख रुपये और घायलों के लिए 25,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में रामबन के उपायुक्त मोहम्मद अलयास खान ने कहा, हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी हादसे को लेकर उपायुक्त से बात की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि वे सांसद के संसाधनों के माध्यम से भी हर संभव सहायता प्रदान करें।
पुलिस ने पांच मृतकों की पहचान अब्दुल लतीफ (40) पुत्र गुलाम हुसैन निवासी लैलखी, तौकीर अहमद बट (32) पुत्र गुलाम मोहम्मद बट, चालक मोहम्मद रफीक (41) पुत्र अहमदु गुज्जर, एजाज अहमद बट (20) पुत्र निसार अहमद बट और शकील अहमद बट (24) पुत्र राशिद बट के रूप में की है। सभी गुजरारा, परिस्तान, तहसील उखराल के निवासी हैं। यावर अहमद भट (17) पुत्र मुश्ताक अहमद भट का इलाज अनंतनाग जीएमसी में चल रहा है।
उधर, शनिवार को पांच मृतकों को मदीना मस्जिद की ईदगाह में दफनाया गया। जनाजे में काफी संख्या में लोग पहुंचे थे।