फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   fit india movment

मार्च 2022 से फरवरी 2023 तक चलेगा फिट इंडिया मूवमेंट

विज्ञापन
fit india movment
उधमपुर। शिक्षा विभाग ने फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इस कैलेंडर के अनुसार मार्च 2022 से फरवरी 2023 तक सरकारी व निजी स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन कर विद्यार्थियों को फिट रहने की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना संकट से राहत मिलने के बाद एक बार फिर से शिक्षा विभाग ने फिट इंडिया मूवमेंट को तेज करने का प्रयास शुरू किया है। इसके लिए उधमपुर के लिए कैलेंडर जारी कर दिया गया है। जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार मार्च और अप्रैल महीने में अभिभावक व शिक्षक फिट इंडिया मोबाइल एप डाउनलोड करेंगे। इस एप के जरिए फिट इंडिया प्रश्नोत्तरी में हिस्सा लेंगे। इसके साथ रोजाना आधा घंटे योग, कोई भी खेल, नृत्य और कई तरह के व्यायाम करेंगे।
विज्ञापन

मई व जून महीने में फिट इंडिया विद्यार्थी मोबाइल एप के जरिए योग प्रोटोकॉल और योग के विभिन्न आसनों के बारे में जानकारी लेंगे। योग दिवस को धूमधाम से मनाएंगे, प्राणायाम का रोजाना अभ्यास करेंगे। प्रतिदिन योग करने के साथ शतरंज, सुडोकू और पहेली के खेलों में हिस्सा लेंगे। जुलाई महीने में खेलो इंडिया नेशनल फिटनेस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के साथ कई खेल प्रतियोगिताओं, मार्शल आर्ट और नृत्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त व सितंबर में फिट इंडिया फ्रीडम रन में हिस्सा लेने के साथ देशभक्ति से प्रेरित निबंध लेखन, कहानी सुनाओ व अन्य कई कार्यक्रमों में विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। अक्तूबर में फिट इंडिया प्लॉगिंग रन का आयोजन किया जाएगा। स्वच्छता, अहिंसा और महात्मा गांधी की जीवनी पर रैलियां निकाली जाएंगी और नाटकों का मंचन किया जाएगा। गांधी जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ स्वच्छता और पानी बचाओ शपथ का भी आयोजन किया जाएगा।

नवंबर व दिसंबर कई तरह की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। अभिभावकों को हर रोज व्यायाम करने के लिए जागरूक किया जाएगा। फिट इंडिया मूवमेंट एप के जरिए खेलो इंडिया नेशनल फिटनेस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जनवरी व फरवरी में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कार्यक्रम का आयोजन, नव वर्ष का स्वागत किया जाएगा। इसके साथ पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने को लेकर खाने पीने की जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। फरवरी में यह अभियान संपन्न हो जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में जुट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed