फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   First Snow in Ntthatop

जम्मू कश्मीर: नत्थाटाप में हुआ पहला हिमपात

Mon, 05 Jan 2015 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Mon, 05 Jan 2015 08:56 PM IST
विज्ञापन
First Snow in Ntthatop

एक ओर जहां हर किसी की खुश्क मौसम से राहत पाने के लिए आसमान पर टकटकी लगी हुई है, वहीं मौसम की बेरुखी भी जारी है। हालांकि शनिवार की रात को ऊंची पर्वतीय चोटियों पर हलकी बर्फ गिरी जो रविवार की सुबह धूप के साथ ही पिघल गई।

विज्ञापन


शनिवार को दिन भर आसमान बादलों से गिरा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि शायद पहाड़ बर्फ की सफेद चादर में लिपट जाएगा और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होगी, लेकिन रात को नत्थाटाप, जुगधार, शिवगढ़ धार और स्योज धार की ऊंची चोटियों पर हलका हिमपात तो हुआ जो रविवार की सुबह धूप के साथ ही साफ हो गया।
विज्ञापन


नववर्ष पर हलकी बर्फ पड़ने के बाद क्षेत्र में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया। लोगों को दिन में धूप खिलने से राहत तो मिली, लेकिन शाम को फिर ठंड में भारी इजाफा हो गया, जिससे बचने के लिए लोग अलाव जलाकर सेक रहे थे। पत्नीटाप, कुद, बच्छल, सुद्धमहादेव, समरोली जैसे क्षेत्रों में भी ठंड में भारी इजाफा हो गया था और लोग जल्दी ही घरों का रुख कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed