फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   first position Tania gupta

डाक्टर बन देश व प्रदेश की सेवा करना चाहती है तानिया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
first position Tania gupta
परिवार के साथ मौजूद पहली पोजीशन हासिल करने वाली तानिया - फोटो : AMAR UJALA
डाक्टर बन देश व प्रदेश की सेवा करना चाहती है तानिया अमर उजाला ब्यूरो उधमपुर। जम्मू संभाग में साइंस स्ट्रीम में पहली पोजिशन हासिल करने वाली तानिया गुप्ता पुत्री राजेश कुमार डाक्टर बन कर देश और प्रदेश की सेना करना चाहती है। यह उसका सपना है। तानिया ने बताया कि उसके पिता सरकारी स्कूल में बायोलॉजी के लेक्चरर हैं। परीक्षा की तैयारी में पिता ने बहुत ज्यादा मदद की। दसवीं तक पढ़ाई निजी स्कूल में हासिल की, लेकिन दसवीं पास करने के बाद पिता के कहने पर सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में एडमिशन हासिल की। आठवीं में उसकी नौंवी पाजिशन थी और दसवीं में 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। 12वीं में पहली पोजिशन हासिल करने में पिता के साथ ही शिक्षकों ने भी पूरी मदद की। तानिया के पिता राजेश कुमार ने कहा कि दसवीं पास करने के बाद बेटी को 11वीं कक्षा में सरकारी स्कूल एडमिशन दिलाने का निर्णय मेरा था। उनको पता है कि निजी स्कूलों के मुकाबले में सरकारी स्कूलों में ज्यादा पढ़े लिखे लेक्चरर होते हैं। अगर बच्चा प्रतिभाशाली हो तो उसके लिए सरकारी स्कूल में पढ़ना ज्यादा अच्छा होता है। ज्यादातर लोग अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाने पर जोर देते हैं। लेकिन अगर बच्चा मेहनत करता है तो सरकारी स्कूल में भी पढ़ाई कर भविष्य को उज्वल बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed