फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   fire in forest

उधमपुर-पंचैरी रोड पर जंगल में लगी आग, आवाजाही हुई प्रभावित

विज्ञापन
fire in forest
उधमपुर। पंचैरी के पट्ठी पंगारा के जंगलों में लगी आग की चपेट में आया उधमपुर पंचैरी रोडट्ठ - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी के पट्ठी पंगारा क्षेत्र में उधमपुर-पंचैरी रोड के आसपास के जंगल में रविवार को भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग उनके काबू से बाहर रही। तब दमकल ने कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाया। इससे मार्ग पर काफी देर तक यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जंगल में आग कोई तीन बजे के आसपास लगी थी। आग लगने की सूचना जैसे ही स्थानीय लोगों मिली, उन्होंने वन विभाग और दमकल विभाग को बता दिया, और खुद भी आग बुझाने में लग गए। हालांकि, आग इतनी ज्यादा प्रबल थी कि उनके काबू में नहीं आई। जब मौके पर दमकल पहुंची तो कर्मियोें ने आग बुझाना शुरू किया, और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इस पर पूरी तरह काबू पा लिया।
विज्ञापन

हालांकि, इतनी देर में काफी वन संपदा को नुकसान हुआ। कई हरे भरे वृक्ष राख हो गए, और कई जीव जंतुओं के बसेरे भी उजड़ गए थे। आग पर पूरी तरह काबू पा लेने के बाद भी काफी देर तक पूरा इलाका धुएं की चपेट में रहा। आग और धुएं के कारण उधमपुर-पंचैरी रोड पर वाहनों की आवाजाही काफी देर तक प्रभावित रही। हालांकि, धुआं छंटने के बाद यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्हें जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने फौरन इसे बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए थे। ऊपरी भाग के कुछ हिस्से में कामयाबी मिली, लेकिन निचले हिस्से में आग ज्यादा होने के कारण इसे दमकल विभाग ने ही बुझाया।

उधमपुर। पंचैरी के पट्ठी पंगारा के जंगलों में लगी आग की चपेट में आया उधमपुर पंचैरी रोडट्ठ

उधमपुर। पंचैरी के पट्ठी पंगारा के जंगलों में लगी आग की चपेट में आया उधमपुर पंचैरी रोडट्ठ- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर। पंचैरी के पट्ठी पंगारा के जंगलों में लगी आग की चपेट में आया उधमपुर पंचैरी रोडट्ठ

उधमपुर। पंचैरी के पट्ठी पंगारा के जंगलों में लगी आग की चपेट में आया उधमपुर पंचैरी रोडट्ठ- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed