{"_id":"684f287986d0f21bc102bea9","slug":"fencing-summer-camp-inaugurated-at-india-kids-global-school-children-from-many-schools-participated-udhampur-news-c-202-1-udh1007-124288-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: इंडिया किड्स ग्लोबल स्कूल में फेंसिंग समर कैंप का शुभारंभ, कई स्कूलों से बच्चों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: इंडिया किड्स ग्लोबल स्कूल में फेंसिंग समर कैंप का शुभारंभ, कई स्कूलों से बच्चों ने लिया भाग
Mon, 16 Jun 2025 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
इंडिया किड्स ग्लोबल स्कूल में आयोजित फेंसिंग समर कैंप में आपस में भिड़ते खिलाड़ी। स्रोत : सं
- फोटो : udhampur
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। इम्पीरियल फेंसिंग स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित फेंसिंग समर कैंप का आज भव्य शुभारंभ इंडिया किड्स ग्लोबल स्कूल ओमाडा मोड़ में किया गया। जिसका उद्देश्य बच्चों को फेंसिंग जैसे ओलंपिक खेल से परिचित कराना और उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से सशक्त बनाना है।
कैंप के पहले दिन विभिन्न स्कूलों से बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों में इस खेल को लेकर उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली। इस अवसर पर स्कूल के प्रमुख सुनील शर्मा ने एकेडमी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि फेंसिंग जैसे खेलों का बच्चों के समग्र विकास में अहम योगदान है। ऐसे कैंप न सिर्फ़ बच्चों को नई दिशा देते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और अनुशासन भी पैदा करते हैं। कैंप में बच्चों को फिटनेस ट्रेनिंग, टेक्निकल फेंसिंग स्किल्स, टीम वर्क, और फन गेम्स के माध्यम से एक समग्र प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह कैंप 5 जुलाई तक चलेगा।
फोटो सहित