{"_id":"6ab6d31da9debc8c500c998f","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1009-140982-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: एक साल बाद भी अधूरी माड़ी-दरुण सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: एक साल बाद भी अधूरी माड़ी-दरुण सड़क
विज्ञापन
पौनी। पंचायत माड़ी से दरुण को जोड़ने वाली लोक निर्माण विभाग के अधीन सड़क का निर्माण कार्य एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। सड़क का काम अधूरा रहने के कारण क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी इम्तियाज अहमद और विजय शर्मा ने बताया कि माड़ी से दरुण सड़क को आपस में जोड़ने से ग्रामीणों को काफी लाभ मिलना था। इससे लोगों के समय की बचत होने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर हो जातीं। विभाग की ओर से सड़क के कुछ हिस्से पर तारकोल बिछाने का काम किया गया है जबकि शेष हिस्से में अभी पहली स्टेज का काम भी पूरा नहीं हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क अधूरी होने के कारण उन्हें इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है और आज भी कई क्षेत्रों में लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा करवाया जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
वहीं लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन बलदेव ने बताया कि बारिश के कारण पहले काम प्रभावित हुआ था। सड़क के शेष हिस्से में पहली स्टेज का काम अभी बाकी है। बारिश से क्षतिग्रस्त हुए हिस्सों को जेसीबी की मदद से ठीक किया जा रहा है और सड़क का काम जारी है।