फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   express way will be proceed soon

'जल्द मंजूर होगा एक्सप्रेस-वे'

Sun, 31 Jan 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Sun, 31 Jan 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
express way will be proceed soon
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा से राजधानी दिल्ली तक वाया अमृतसर एक्सप्रेस-वे बनाने के प्रोजेक्ट को जल्द ही मंजूरी दे दी जाएगी। इस एक्सप्रेस-वे के बन जाने से कटड़ा से दिल्ली की दूरी महज पांच घंटों में सिमट जाएगी। ये बातें केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को रियासी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही।
विज्ञापन


मंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि यह एक्सप्रेस-वे उत्तर भारत का सबसे पहला तथा सबसे महंगा एक्सप्रेस-वे होगा। इसके बन जाने के बाद कटड़ा आने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले क्षेत्र कठुआ तथा उधमपुर की सभी सड़कों को बनाने का काम अगले वर्ष के अंत तक कर लिया जाएगा। जिला रियासी में भी कई सड़कों का काम युद्धस्तर पर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितेंद्र सिंह ने कहा कि हाल ही में जम्मू के विस्थापितों के साथ ही एसपीओ की मांगों को पूरा किया गया है। अन्य मांगों पर भी केंद्र पूरा ध्यान दे रहा है।


जिला मुख्यालय में वार मेमोरियल बनाने का काम जारी है। यहां पर इसका निर्माण कर उसमें वर्ष 1965 में पाकिस्तान से युद्ध में जीते गए टैंक को रखा जाएगा।

इसके अलावा शहीदों की याद में एक पार्क भी बनाया जाएगा। सांसद ने कहा कि रियासी में केंद्रीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव रखा गया है, जिसकी सुविधा जल्द ही यहां के लोगों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed