{"_id":"621d141bc0026347562ef7f8","slug":"exhibition-udhampur-news-jmu254792138","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किए विज्ञान के मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किए विज्ञान के मॉडल
विज्ञापन
उधमपुर: कॉमन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित नेशनल साइंस डे पर एग्जिबिशन में लगे मॉडलों को
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। कॉमन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल संगूर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा एक से 10वीं तक के छात्रों ने भाग लिया।
वक्ताओं ने कहा कि इस दिन सर सीवी रमन ने रमन इफेक्ट का आविष्कार किया था। जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस बार विज्ञान दिवस का विषय सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण रखा गया है। इस प्रदर्शनी में लगभग 18 मॉडल प्रदर्शित किए गए थे, जो कोविड-19, एटीएम, जल वितरक मशीन, बायोलॉजी, आदि विषयों से संबंधित थे।
विज्ञान प्रदर्शनी में अदविका, दिव्यांश, सुमति, मानवी, माधवन, समर, अवंतिका, प्रतिष्ठा, अनुष्का, आदि छात्रों ने मुख्य रूप से भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल प्राध्यापिका सुमन स्नेह ने छात्रों और शिक्षकों की सराहना करते हुए साइंस दिवस के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि छात्रों को विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने से लगभग हर विषय में जानकारी मिलती है। भविष्य में अपनी इच्छा के अनुसार विषय को चुनने में भी सहायता मिलती है।