फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   evelopment

खस्ताहाल मार्ग से लोग परेशान, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
evelopment
रामनगर। खस्ताहाल हो चुके थपलाल से देवी केरी मार्ग की मरम्मत करवाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने अधिवक्ता कृष्ण दास शर्मा की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि जल्द रोड की मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि करीब 20 सालों से यह मार्ग खस्ताहाल है, जिसकी मरम्मत न होने से स्थानीय लोग परेशान है। अलग-अलग गांव के पांच हजार लोग इस सड़क पर निर्भर हैं। क्षेत्र का हाई स्कूल जंद्रारी, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, पशुपालन कार्यालय, आदि इस रोड से ही जुडे़ हैं। जहां पहुंचने के लिए आम लोगों, सरकारी कर्मचारियों व छात्रों को समस्या झेलनी पड़ती है। इस समस्या के समाधान के लिए क्षेत्रवासियों ने कई बार उच्च अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन अभी तक इस मार्ग की मरम्मत नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

अधिवक्ता ने बताया कि कुछ बदमाशों ने सड़क के पत्थरों को चुरा कर बेच दिया गया। इसके बावजूद उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। इससे भूमि को नुकसान पहुंचा है। बारिश में भूस्खलन का भी जोखिम बढ़ गया है। इसलिए, मांग है कि जल्द मार्ग की मरम्मत की जाए, ताकि लोगों की परेशानी का समाधान हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि 15 दिन के अंदर मार्ग की मरम्मत का काम शुरु नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में क्षेत्रवासी रामनगर-सत्या मार्ग को बंद कर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में नरेंद्र कुमार, रोहित कुमार, विशाल शर्मा, कालिदास, देवराज, सुशील कुमार, हंसराज, अजय कुमार, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed