फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Escape

पुलिस की गिरफ्तारी से युवक फरार

विज्ञापन
Escape
उधमपुर/पंचैरी। पुलिस स्टेशन पंचैरी में छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार हुआ युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। पुलिस दो दिन से फरार आरोपी की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक इसमें कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन

वहीं, अब आरोपी युवक के परिवार के सदस्यों ने पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि दो दिन से पुलिस उनके घर पहुंचकर परेशान कर रही है, और फोन पर भी धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 6 नवंबर को पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में कुलदीप सिंह को हिरासत में लिया था। 7 नवंबर को उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और गिरफ्तार कर लिया गया। तब से आरोपी पुलिस स्टेशन में था और पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी। 15 नवंबर सोमवार को आरोपी वीडीसी एसपीओ विनोद कुमार के साथ शौच जाने के लिए निकला। बाहर निकल कर वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। वह अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उसको पकड़ने के लिए कई स्थानों पर छापामारी की। वहीं, अब आरोपी युवक के परिवार के सदस्यों ने पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया है। आरोपी के भाई ध्यान चंद ने बताया कि उसका भाई करीब नौ दिन तक पुलिस की गिरफ्त में था। फिर अचानक फरार हो गया। फरार होने के बाद उसका किसी को पता नहीं है। पुलिस बार बार घर पहुंच कर पूछताछ कर रही है और परेशान भी किया जा रहा है। पुलिस की तरफ से बार बार फोन करके भी परेशान किया जा रहा है। उनकी मांग है कि उनके भाई का जल्द पता लगा जाए, क्योंकि इसको लेकर पूरा परिवार परेशान है।
------
वीडीसी एसपीओ पर भी मामला दर्ज
पुलिस स्टेशन पंचैरी से फरार हुए आरोपी के मामले में पुलिस ने वीडीसी एसपीओ पर भी कार्रवाई की है। पुलिस ने वीडीसी एसपीओ विनोद कुमार के खिलाफ अंडर सेक्शन 223/224 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौजूदा समय में वीडीसी एसपीओ को पुलिस स्टेशन में ही रखा गया है।

-------
कुलदीप सिंह को नाबालिग के साथ छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह शातिर अपराधी है और उस पर पहले से ही तीन मामले दर्ज हैं। वह पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ है। उसको पकड़ने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। इसी को लेकर परिवार से भी पूछताछ की जा रही है, क्योंकि उनको पता चला है कि फरार होने के बाद वह घर गया था। परिवार के सदस्य पुलिस पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।
- विकास डोगरा, एसएचओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed