{"_id":"5856e8e54f1c1baa60c06521","slug":"environmental-park-work-stuck","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह में केवल घोषणा तक ही सीमित है इनवायरनमेंटल पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह में केवल घोषणा तक ही सीमित है इनवायरनमेंटल पार्क
Updated Mon, 19 Dec 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
बच्चा पार्क
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब छह महीने पहले गंगेड़ा पहाड़ को इनवायरनमेंटर पार्क में तब्दील करने की घोषणा वन मंत्री लाल सिंह ने की गई थी, जो आज तक सिर्फ घोषणा तक ही सीमित है। नींव पड़ने के बाद आज तक एक ईंट नहीं जुड़ पाया। दसअसल, तकनीकी पेंच यह फंस गया कि एक करोड़ के इस प्रोजेक्ट को मनरेगा योजना में डाल दिया गया। जबकि मनरेगा योजना के तहत अधिकतम दस लाख रुपये का ही काम करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि इस पार्क के काम को जिला प्रशासन ने मनरेगा में शामिल किया। ऐसे में सवाल उठता है कि जबकि मनरेगा की सीमा सर्वविदित है तो ऐसा किया कैसे गया? दसअसल, शहर के लोगों के लिए आसपास कोई भी पर्यटन स्थल नहीं होने के कारण वन मंत्री लाल सिंह ने गंगेड़ा पहाड़ को इनवायरनमेंटल पार्क में तब्दील करने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
घोषणा के समय पार्क को तीन माह में पूरा करने के आदेश भी दिए गए थे। पर जिला प्रशासन द्वारा पार्क के काम को मनरेगा के तहत रखा गया। लेकिन एक करोड़ का प्रोजेक्ट होने के कारण मनरेगा के तहत काम करवाना संभव ही नहीं है। लिहाजा अब तक फंड जारी नहीं किया गया। जानकारों की मानें तो इसी तकनीकी लोचा के कारण अब तक ई टेंडरिंग नहीं की गई। जबकि दस लाख से ऊपर के काम के लिए ई टेंडरिंग अनिवार्य है। वन विभाग फंड मुहैया नहीं हो पाने के कारण बेबस नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विधानसभा में घोषणाओं के बारे में पूछेंगे
गंगेड़ा में इनवायरनमेंटल पार्क बनने की घोषणा के बाद से शहर के लोगों में खासा उत्साह था। पर अब तक पार्क नहीं बन पाने के कारण लोगों में निराशा है। विधायक पवन गुप्ता ने कहा कि वन मंत्री घोषणाओं का पिटारा रखते हैं, पर उनकी घोषणाओं पर काम नहीं होता। स्वयं पार्क की नींव रखी, फिर भी एक ईंट नहीं जुड़ा। विधानसभा में सभी घोषणाओं के बारे में पूछेंगे।
जिस समय प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखा गया था, उस समय मैं उधमपुर का डीसी नहीं था। मामला मेरे संज्ञान में आया है। पार्क का मनरेगा के तहत बनना संभव नहीं है। प्रोजेक्ट को कनवर्ट करने की योजना बनाई जा रही है।
-नीरज कुमार, डीसी