{"_id":"646a5b8fd4cab145b00af247","slug":"environment-save-udhampur-news-c-10-1-121161-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पर्यावरण बचाने में नहीं छोड़ रहे कोई कसर, रोज 150 किमी करते हैं सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पर्यावरण बचाने में नहीं छोड़ रहे कोई कसर, रोज 150 किमी करते हैं सफर
Sun, 21 May 2023 11:27 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 21 May 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पांच महीने 16 दिन में की दो हजार किमी यात्रा
- 50 से 150 किमी करते हैं रोज का सफर
- साइकिल से यात्रा कर दे रहे पर्यावरण संरक्षण का संदेश, न्यूजीलैंड होगा अंतिम पड़ाव
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक से हो रहे नुकसान का संदेश लेकर प्रदीप कुमार असम से चिनैनी पहुंचे हैं। गुवाहाटी निवासी प्रदीप साइकिल पर पांच माह 16 दिन से 2 हजार किमी से ज्यादा का सफर कर चुके हैं। जम्मू-कश्मीर से वह अब आगे का रास्ता तय करेंगे।
प्रदीप ने बताया कि वह नौ देशों में जाएंगे। भारत से न्यूजीलैंड तक यह संदेश पहुंचाएंगे। उनका पहला टूर गुवाहाटी से कन्याकुमारी का था। अब कश्मीर और वहां से लद्दाख होते हुए हिमाचल, उत्तराखंड, नेपाल और वहां से नॉर्थ ईस्ट, म्यांमार, थाईलैंड, सिंगापुर के बाद किंग आईलैंड, इंडोनेशिया, आस्ट्रेेेलिया व न्यूजीलैंड जाएंगे। उन्होंने लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का संदेश दिया, ताकि पर्यावरण स्वच्छ हो सके। उन्होंने कहा कि वह हर रोज 50 से 150 किलोमीटर की यात्रा तय करते हैं।