फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   employ news

Udhampur News: सभी नंबरदार व चौकीदार नियमित हों

विज्ञापन
employ news
डोडा। जम्मू-कश्मीर नंबरदार और चौकीदार यूनियन (जेकेएलसीयू) की कास्तीगढ़ में बैठक हुई। इसमें वेतन बढ़ाने और 60 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होने वाले किसी भी नंबरदार या चौकीदार को पेंशन देने की मांग की गई।
विज्ञापन

जेकेएलसीयू के अध्यक्ष मुकेश परिहार ने कहा कि नंबरदार और चौकीदार दयनीय स्थिति में जी रहे हैं। सरकार की ओर से नंबरदारों को केवल 1501 रुपये और चौकीदारों को 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। जिला कैशियर डोडा रमेश चिब ने कहा कि प्रदेश की सरकार को एसआरओ 412 को रद्द करना चाहिए और नंबरदारों और चौकीदारों के लिए एक नियमित नीति बनानी चाहिए।
विज्ञापन

वह स्कूल जाने वाले बच्चों की ट्यूशन फीस देने में असमर्थ हैं। वे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से अपील करते हैं कि उन्हें कम से कम न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के तहत लाएं और 60 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होने वाले किसी भी व्यक्ति को सेवानिवृत्ति के बाद मासिक पेंशन प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर तहसील समिति का चुनाव किया, जिसमें तहसील मुख्य आयोजक गुलफाम इकबाल, आयोजक स्वामी राज और फरीद अहमद तहसील कैशियर रमेश चिब को चुना गया।
बैठक में साजिद निसार, अब्दुल हमीद शेख, सुमी राज बंदराल व एबी शामिल थे। राशिद लाहार, सुमी राज भगत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed