फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   electricity news

स्मार्ट का कमाल : मीटर से भी आगे दौड़ रहे बिजली बिल के यूनिट

विज्ञापन
electricity news
सड़क सुरक्षा माह के चलते बिना बिना हेलमेट पहने स्कूटी चलाता विद्यार्थी। - फोटो : सड़क सुरक्षा माह के चलते बिना बिना हेलमेट पहने स्कूटी चलाता विद्यार्थी।
उधमपुर। स्मार्ट मीटर लगने के बाद से कई उपभोक्ताओं के बिजली के बिल अधिक आने की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। लोगों का आरोप है कि दफ्तर के बार-बार चक्कर काटने के बावजूद भी समस्या का कोई समाधान न होने की वजह से उन्हें काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जिले में अब तक विभाग की ओर से लगभग 44 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। इनके माध्यम से उपभोक्ता से करीब चार रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिल लिया जा रहा है। पिछले वर्ष लगाए गए मीटर के बाद पहले कुछ महीनों तक उपभोक्ताओं को बिल ही नहीं प्राप्त हो रहे थे। कुछ महीनों बाद बिल आने शुरू हुए तो वे सामान्य ही आ रहे थे लेकिन मौजूदा समय में कई लोगों के सामान्य से दोगुणा बिल आ रहे हैं तो किसी के मीटर और बिल की रीडिंग मेल नहीं खा रही है। इससे बिल में काफी अधिक अंतर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

त्रिकूटा नगर निवासी जीवन प्रकाश ने बताया कि दिसंबर से पहले उनका मासिक बिल 500 से 600 रुपये के बीच आ रहा था लेकिन दिसंबर का बिल 1400 रुपये से भी अधिक आया है। जब इस समस्या को लेकर विभाग के अधिकारियों से बात की गई तो किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। कोई स्मार्ट का संचालन देख रही कंपनी के कर्मियों तो कोई बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से बात करने को कह रहा था। इससे परेशान होकर उन्हें मजबूरन पूरे पैसे जमा करवाने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रठियान निवासी रवि कुमार के पुत्र अक्षित ने बताया कि उनके मीटर पर मौजूदा रीडिंग 3000 यूनिट के करीब आ रही है लेकिन उनको बिल लगभग 4100 से अधिक यूनिट के आधार पर भेजा गया है। मीटर और बिल की रीडिंग आपस में मेल नहीं खा रही, जबकि ऑनलाइन जांच करने पर भी यूनिट में काफी अंतर है। ऐसे में उन्हें मजबूरन दफ्तर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रीडिंग नोट करने के दौरान उपभोक्ता आईडी में हुए बदलाव की वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई है।

रीडिंग नोट करते समय गलती से आईडी के इंटरचेंज होने पर बिल में अंतर की कुछ शिकायतें आ रही हैं। जिनका साथ ही समाधान किया जा रहा है। कुछ घर में अर्थ लोड, वायरिंग शाॅर्ट व शाॅर्ट सर्किट की वजह से बिल में अंतर पाया गया है, इसलिए ऐसे उपभोक्ताओं को बिजली कर्मी के माध्यम से समस्या को दूर करना चाहिए।
-सुनील दत्त पंडोह कार्यकारी अभियंता बिजली विभाग
फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed