{"_id":"612bc9e28ebc3e79dd285de3","slug":"electricity-and-broadband-service-remained-closed-for-hours-due-to-cable-fire-udhampur-news-jmu242555061","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल में आग लगने से घंटों बंद रही बिजली और ब्राडबैंड सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल में आग लगने से घंटों बंद रही बिजली और ब्राडबैंड सेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर में बिजली की केबल में आग लगने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। रविवार दोपहर को ओमाड़ा मोड़ इलाके में केबल में आग लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पीडीडी विभाग को दी, लेकिन कोई समय पर नहीं पहुंचा। इसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। वहीं, आग लगने से बिजली और ब्राडबैंड सेवा घंटों बंद रही।
पीडीडी ने बिजली चोरी को रोकने के लिए आधे से ज्यादा शहर में बिजली केबल की नई लाइन बिछा दी है, लेकिन अब इस नई लाइन में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। हर तीसरे या चौथे दिन केबल में आग लग रही है। इससे घंटों बिजली सेवा के साथ ही केबल, ब्राडबैंड सेवा प्रभावित हो रही है। एक माह के अंदर ही शहर में करीब दस बार बिजली की केबल में आग लग चुकी है। रविवार सुबह करीब 11 बजे ओमाड़ा मोड़ इलाके में केबल में आग गई, जिसने केबल नेटवर्क और ब्राडबैंड की केबल को भी चपेट में ले लिया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पीडीडी के कर्मचारियों को दी, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया है। इस कारण कई घरों में बिजली गुल हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारी के नहीं पहुंचने पर लोगों में रोष देखने को मिला। लोगों के अनुसार विभाग की लापरवाही के कारण ही इस तरह की परेशानी बार-बार सामने आ रही है। विभाग की तरफ से नई लाइन में घटिया केबल का इस्तेमाल किया गया है, जोकि चिंताजनक है।