{"_id":"623a154a7976be4d714bf71e","slug":"election-udhampur-news-jmu2562484185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरजीत सिंह जंवाल बने रहेंगे पैंथर्स के जिला अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरजीत सिंह जंवाल बने रहेंगे पैंथर्स के जिला अध्यक्ष
विज्ञापन
उधमपुर: पैंथर्स पार्टी द्वारा जिला उधमपुर नई इकाई गठित की गई.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। बीते दिनों पैंथर्स पार्टी से त्यागपत्र देने की घोषणा कर चुके जिला प्रधान सुरजीत सिंह का इस्तीफा नामंजूर हो गया है। पार्टी अध्यक्ष भीम सिंह ने उनका इस्तीफा नामंजूर कर उन्हें नए जोश के साथ जिला में पार्टी की मजबूती के लिए काम करने को कहा है।
उन्हें वार्ड, ब्लॉक और जिले में जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए जिले का दौरा करने और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करने के लिए कहा गया है। उक्त जानकारी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने मंगलवार को उधमपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में दी। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने उन्हें चंद मतभेदों को भुलाकर पार्टी के हित के लिए काम करने की सलाह दी है, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया है। अब वह फिर से एक नए जोश और उत्साह के साथ जिले में पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने को तैयार हैं।
इस मौके पर उनकी तरफ से पार्टी की नई जिला इकाई के सदस्यों को भी मनोनीत किया गया। इसमें रजनी देवी को महिला जिला प्रधान, नसीम अख्तर को एसटी सेल की महिला प्रधान, चेतना देवी को एससी सेल की महिला प्रधान, साहित भगत को एससी सेल का जिला प्रधान, अख्तर हुसैन को एसटी सेल का जिला प्रधान, विक्की गोस्वामी को जिला युवा प्रधान, सौरभ गोस्वामी को नेशनल पैंथर्स स्टूडेंट यूनियन का जिला प्रधान मनोनीत किया गया है।