{"_id":"62264cff09785447a915e169","slug":"election-udhampur-news-jmu255268023","type":"story","status":"publish","title_hn":"सज्जाद अहमद नज्जार बने किश्तवाड़ के नए नप अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सज्जाद अहमद नज्जार बने किश्तवाड़ के नए नप अध्यक्ष
विज्ञापन
फोटो...किश्तवाड़ में नगर परिषद के नए अध्यक्ष का चुनाव ..सज्जाद अहमद नज्जार अध्यक्ष चयनित
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। जिले में सोमवार को नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा की देखरेख में हुआ। इस दौरान सज्जाद अहमद नज्जार को 13 में से आठ मतों के साथ अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
उपायुक्त ने जिला सहायक आयुक्त राजस्व अख्तर हुसैन काजी को चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी थी। यह चुनाव डीसी कार्यालय परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित अन्य अधिकारियों में पीठासीन अधिकारी गुलाम मोहम्मद भट (वार्ड सदस्य, वार्ड 13), ईओ नप तारिक महमूद बलवान और एसएचओ आबिद बुखारी शामिल रहे।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पीठासीन अधिकारी ने चुनाव कराया, जिसमें सज्जाद हुसैन नज्जार को मौके पर उपस्थित सभी आठ मत प्राप्त हुए। पीठासीन अधिकारी ने परिणाम की घोषणा करते हुए निर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी, और उन्हें लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने व शहर के समग्र विकास के लिए जोश और तालमेल के साथ काम करने के लिए कहा।
विज्ञापन
जिले की नगर परिषद में कुल 13 पार्षद हैं। लेकिन, इनके अध्यक्ष का पद दो वर्षों से रिक्त पड़ा था। इससे पहले रियाज अहमद जरगर अध्यक्ष थे, अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें हटा दिया गया था। उसके बाद मामला न्यायालय में चला गया। न्यायालय के निर्देश पर ही सोमवार को चुनाव संपन्न हुआ है, लेकिन चुनाव से पहले ही नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के पांच पार्षदों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। जिसको लेकर उन्होंने उपायुक्त को एक पत्र भी सौंपा। चुनाव में उनके उपस्थित न होने पर वहां मौजूद कुल आठ पार्षदों ने एकतरफा मत देकर निर्दलीय उम्मीदवार सज्जाद अहमद को अध्यक्ष बनाया दिया।