फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Ekadashi

शहरवासियों ने निर्जल रहकर पूरा किया एकादशी का व्रत

विज्ञापन
Ekadashi
उधमपुर: मीठे पानी की छबील में पानी पीते हुए लोग. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिले में निर्जला एकादशी का पावन पर्व धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने निर्जल रहकर उपवास किया, और शहर के विभिन्न हिस्सों में शर्बत रूपी ठंडा व मीठा पानी और खाने पीने की वस्तुएं प्रसाद स्वरूप वितरित कीं।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर सुबह से शाम तक स्टॉल चलते रहे। कुछ स्थानों पर शहरवासी कोल्ड ड्रिंक के साथ तरबूज भी बांट रहे थे। इस अवसर पर मंदिरों में भी सुबह व शाम के समय काफी लोग पहुंचे। सुबह से ही देविकानगरी का वातावरण भक्तिमय था। लोगों ने देविका स्थित मंदिरों में जाकर माथा टेका। इसके बाद छबीलें लगाने की तैयारी में जुट गए। सुबह करीब नौ बजे से छबीलों में मीठा पानी पिलाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

बाडेयां, सुभाष नगर, आदर्श कॉलोनी, सैला तालाब, धार रोड, रेलवे रोड, बस स्टैंड रोड, सलाथिया चौक, आदि हिस्सों में छबीलें लगाई गई थीं। इन पर सुबह से शाम तक लोग पानी पिला कर सेवा करते रहे। छबील लगाने वाले शहरवासियों का कहना था कि इस बार कुछ लोगों ने शुक्रवार को निर्जला एकादशी का पर्व मनाया है। कुछ लोग शनिवार को भी इसे मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed