{"_id":"62a389b54ec0b816ac54fb62","slug":"ekadashi-udhampur-news-jmu2616595200","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरवासियों ने निर्जल रहकर पूरा किया एकादशी का व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरवासियों ने निर्जल रहकर पूरा किया एकादशी का व्रत
विज्ञापन
उधमपुर: मीठे पानी की छबील में पानी पीते हुए लोग.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले में निर्जला एकादशी का पावन पर्व धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने निर्जल रहकर उपवास किया, और शहर के विभिन्न हिस्सों में शर्बत रूपी ठंडा व मीठा पानी और खाने पीने की वस्तुएं प्रसाद स्वरूप वितरित कीं।
शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर सुबह से शाम तक स्टॉल चलते रहे। कुछ स्थानों पर शहरवासी कोल्ड ड्रिंक के साथ तरबूज भी बांट रहे थे। इस अवसर पर मंदिरों में भी सुबह व शाम के समय काफी लोग पहुंचे। सुबह से ही देविकानगरी का वातावरण भक्तिमय था। लोगों ने देविका स्थित मंदिरों में जाकर माथा टेका। इसके बाद छबीलें लगाने की तैयारी में जुट गए। सुबह करीब नौ बजे से छबीलों में मीठा पानी पिलाना शुरू कर दिया था।
बाडेयां, सुभाष नगर, आदर्श कॉलोनी, सैला तालाब, धार रोड, रेलवे रोड, बस स्टैंड रोड, सलाथिया चौक, आदि हिस्सों में छबीलें लगाई गई थीं। इन पर सुबह से शाम तक लोग पानी पिला कर सेवा करते रहे। छबील लगाने वाले शहरवासियों का कहना था कि इस बार कुछ लोगों ने शुक्रवार को निर्जला एकादशी का पर्व मनाया है। कुछ लोग शनिवार को भी इसे मनाएंगे।