फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   e-auto driver protest

Udhampur News: ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के खिलाफ ई-ऑटो चालकों ने किया प्रदर्शन

Sat, 25 Jan 2025 12:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 25 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
e-auto driver protest
उधमपुर। शहर के साथ लगते गढ़ी रैंबल क्षेत्र में ई-ऑटो रिक्शा चालकों ने ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के आदेश के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अपने वाहनों को बंद रखा।
विज्ञापन

गढ़ी रैंबल ई-रिक्शा ऑटो यूनियन के प्रधान सिमरन सिंह ने कहा कि आदेश के हिसाब से एक किलोमीटर पर चार सवारियों से 10 रुपये चार्ज किया जाएगा। अगर ई-ऑटो रिक्शा चालक 2.50 रुपये सवारी लेकर चलाएंगे तो अपने परिवार का पालन पोषण कैसे करेंगे। 10 रुपये से एक कप चाय भी नहीं आता है।

उन्होंने कहा कि फरमान के खिलाफ आज गढ़ी, रैंबल, कैंबल डंगा में भी ई-ऑटो रिक्शा बंद रखे गए हैं। अगर एक मजदूर 700 रुपये दिहाड़ी ले रहा है और हम 2.50 रुपये के हिसाब से ऑटो चलाएंगे तो शाम तक कितने पैसे बना पाएंगे। जब तक इस काले कानून को वापस नहीं लिया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर कई ई-रिक्शा चालक मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed