{"_id":"60c502538ebc3e11ea325bc1","slug":"due-to-the-restrictions-there-was-silence-in-devikanagari-udhampur-news-jmu2371975185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाबंदियों के चलते देविकानगरी में पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाबंदियों के चलते देविकानगरी में पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन
उधमपुर। करीब डेढ़ महीने से चल रहा वीकेंड कोरोना कर्फ्यू इस शनिवार को भी सख्ती के साथ लागू किया गया। बाजार में केवल दूध और दवाई की दुकानों को ही खोलने की अनुमति मिली। पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में नाके लगा कर रखे। बाजार की सड़कों पर सुबह से शाम तक वीरानी छाई रही।
अनलॉक की प्रक्रिया को शुरू होने के बाद भी सरकार की तरफ से प्रदेश में वीकेंड कोरोना कर्फ्यू को लागू रखा गया है। वीकेंड कोरोना कर्फ्यू हर शुक्रवार की रात को शुरू होता है और सोमवार सुबह तक लागू रहता है। शुक्रवार रात आठ बजे वीकेंड कर्फ्यू शुरू होने के बाद पुलिस ने शहर में पाबंदियां लगा दी थी। शनिवार सुबह बाजार में केवल दूध और दवाई की दुकानों को खोलने की अनुमति मिली। सुबह के समय दूध लेने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे।
दस बजे दूध की दुकानों को बंद करवा दिया गया। सुबह 11 बजे के बाद बाजार में कम संख्या में ही लोग नजर आए। पुलिस की टीमों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में नाके लगा कर रखे थे। जो भी बिना किसी कारण के बाजार में घूमता नजर आया तो उसको रोक कर बाहर निकलने कारण पूछा गया। जो लोग बिना किसी कारण के बाहर निकले तो उनको सख्त कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। दोपहर तीन बजे दवाई की दुकानें भी बंद हो गई और फिर बाजार में पूरी तरह से वीरानी छा गई। रविवार को भी इसी तरह से वीकेंड कर्फ्यू रहेगा और सोमवार को नए आदेश के साथ बाजार में फिर से रौनक लौटेगी।