{"_id":"6997709c38bbf109600399ce","slug":"drug-smuggler-udhampur-news-c-202-1-udh1005-132823-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रामसू में 104 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रामसू में 104 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
रामबन। रामसू में पुलिस ने नाके के दौरान युवक से 104 ग्राम चरस बरामद की है। टीम को सूचना मिली थी कि धनमस्ता निवासी अरशद अहमद मादक पदार्थ के साथ मगर्कोट की ओर जा रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उससे 104 ग्राम चरस बरामद की गई। इस संबंध में पुलिस स्टेशन रामसू में प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हेरोइन के साथ अंतर जिला नशा तस्कर गिरफ्तार
उधमपुर। चिनैनी पुलिस की टीम ने नाका प्वाइंट मोटर शेड में नियमित जांच के दौरान नशे के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान इशफाक अहमद बेग निवासी फतेहपुरा (बारामुला) के रूप में है। टीम के अनुसार टेंपो ट्रैवलर कश्मीर की ओर जा रहा था। यात्रियों की तलाशी के दौरान एक व्यक्ति से 7.41 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। उसे मौके पर गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज की गई। संवाद