फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   drug abuse rally

Udhampur News: जीडीसी मजालता के स्वयंसेवकों ने निकाली नशा विरोधी रैली

विज्ञापन
drug abuse rally
उधमपुर। सरकारी डिग्री कॉलेज मजालता के एनएसएस स्वयंसेवकों ने विंटर कैंप के अंतर्गत नशा विरोधी जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने नशा विरोधी संदेश और नारों से युक्त तख्तियां एवं पोस्टर लेकर आम लोगों को नशे के नुकसान के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन


इससे पहले रैली को प्राचार्या डॉ. शालिनी शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। संबोधन में उन्होंने एनएसएस इकाई के प्रयास की सराहना की और स्वयंसेवकों को सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस समिति के सदस्य प्रो. कमलजीत, प्रो. नरेश सहित अन्य शिक्षकों ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्र मोहन ने जागरूकता अभियान के दौरान स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। रैली मुख्य बाजार से गुजरी, जहां दुकानदारों और स्थानीय निवासियों ने छात्रों की पहल का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed