{"_id":"62c084fd0cff5a22150df09a","slug":"drinking-water-problem-udhampur-news-jmu263160648","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिहाड़ी पंचायत में आठ हैंडपंप, आठों खराब, सुनवाई नहीं कर रहा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिहाड़ी पंचायत में आठ हैंडपंप, आठों खराब, सुनवाई नहीं कर रहा विभाग
विज्ञापन
रामनगर। तहसील की दिहाड़ी पंचायत में एक महीने से जलापूर्ति नहीं हुई है। इसलिए, यहां के लोग भारी समस्या का सामना कर रहे हैं। जल शक्ति विभाग को कई बार समस्या बताई गई है, लेकिन विभाग इलाके में पेयजल आपूर्ति नहीं कर रहा है।
स्थानीय कुलदीप कुमार, दीवान चंद, शंकर दास, प्रदीप सिंह, बबली देवी, रीता देवी, आदि ने कहा कि पूरी पंचायत में जल शक्ति विभाग सुचारु रूप से पानी मुहैया नहीं करवा रहा है। इसलिए, लोगों को दो किमी दूर स्थित बावलियों से पैदल सिर पर पानी ढोना पड़ रहा है। हालात इस कदर खराब हैं कि बावलियों पर भी पानी भरने के लिए लोगों की भारी भीड़ लग रही है। इससे तीन-तीन घंटे बाद कतार में लगकर पानी भरना पड़ता है।
वहीं, दिहाड़ी पंचायत के सरपंच स्वर्ण सिंह ने कहा कि पेयजल समस्या के बारे में अब तक कई बार विभाग के अधिकारियों को बताया गया है, लेकिन सिवाय आश्वासन के वहां से कुछ हासिल नहीं हुआ। पंचायत में करीब आठ हैंडपंप खराब पडे़ हैं। रामनगर वन के डीडीसी पार्षद मूल राज ने कैपेक्स बजट का पैसा ग्राउंड वाटर विभाग को हैंडपंप ठीक करवाने के लिए दिया है। इसके बावजूद इन हैंडपंपों की मरम्मत शुरू नहीं की गई है। प्रशासन जल्द खराब पडे़ हैंडपंपों को ठीक कराए और जलापूर्ति को भी नियमित करे। अन्यथा ग्रामीण रामनगर-उधमपुर मार्ग बंद कर उग्र प्रदर्शन करेंगे।