फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   drinking water problem

जलापूर्ति से वंचित है जिले भर की आबादी, सड़कों पर हो रही बर्बादी

विज्ञापन
drinking water problem
उधमपुर: टाउन हॉल के बाहर सड़क के बीचो-बीच हो रही लीकेज पाइप से पानी भरते लोग। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिले की शहरी और ग्रामीण आबादी इस समय जल संकट से जूझ रही है। लोगों को तीन से चार दिन तक पानी नहीं मिल रहा। ऐसे नाजुक हालात में शहर में जगह-जगह जलापूर्ति करने वाले पाइपों से पानी रिस रहा है। इसके बारे में जानकारी जल शक्ति विभाग को है, लेकिन जानबूझकर कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन

गर्मी का मौसम शुरू होने के बाद से ही शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें जल शक्ति विभाग आवश्यकता के अनुसार पानी उपलब्ध नहीं करवा पा रहा। कुछ इलाके तो ऐसे हैं जहां तीन से चार दिन बीत जाने के बाद जलापूर्ति हो पा रही है। यह तस्वीर बेशक बहुत भयानक है। लेकिन, दूसरी तरफ देखें तो जिस पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है, वही पानी पाइपों से रिसकर व्यर्थ बह रहा है।
विज्ञापन

शहर में करीब डेढ़ दर्जन जगहें ऐसी हैं, जहां क्षतिग्रस्त पाइपों से रोजाना सैकड़ों लीटर बर्बाद हो रहा है। इनमें नगर का पिट्टनबड़ क्षेत्र, जेल रोड, चबूतरा बाजार, सैलां तालाब चौक, लंबी गली, हाउसिंग कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, टाउन हॉल के सामने, वार्ड 7 के शक्ति नगर, वार्ड 15 में अस्पताल गेट के पास, सैलां तालाब में मस्जिद के पास, वार्ड 5 में बाडेयां स्कूल के पास, वार्ड 21 के नगरोटा और दंदियाल इलाका शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर जल शक्ति विभाग के क्षतिग्रस्त पाइपों से रोजाना सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। इससे पानी का प्रेशर कम हो जाता है, और लोगों के घरों में आपूर्ति प्रभावित होती है। लोगों को इन लीकेज वाली स्थानों से पानी भरते और नहाते देखा जा सकता है। इस पर लोगों का कहना है कि विभाग को शहर में इस तरह से हो रही पानी की बर्बादी को रोकने के लिए उचित कदम उठाने की जरूरत है। विभाग जलापूर्ति ठीक से नहीं कर पा रहा है, लेकिन पानी के इस अनावश्यक रिसाव को तो रोक ही सकता है।

------
शहर में चल रहे यूईईडी के कामकाज से जल शक्ति विभाग के पाइप क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनकी मरम्मत का काम भी यूईईडी को ही करना है। इसको लेकर विभाग ने यूईईडी को लीकेज प्वाइंट की सूची बनाकर भेज दी है। उन्होंने कहा है कि इनकी जल्द मरम्मत कर दी जाएगी।
- ताज चौधरी, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed