{"_id":"62225cb614f49645dd512d34","slug":"drinking-water-problem-udhampur-news-jmu2550617182","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनैनी विस क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिनैनी विस क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल रहा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। चिनैनी-घोरडी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता जगदेव सिंह जग्गा ने वीरवार को गली, घोंडी और लूलाल गावों का दौरा कर जनसमस्याओं का जायजा लिया।
इस मौके पर लोगों ने बताया कि चिनैनी-घोरडी विधानसभा क्षेत्र के लोग शिक्षा, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से काफी पिछड़े हैं। उनके सामने सबसे बड़ी समस्या पानी की है। इसको लेकर कूसार पंचायत में सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं, इसके बाद भी लोगों को पानी नहीं मिला। लोगों ने बताया कि जिस एजेंसी ने काम लिया है, उसका कहना है कि काम 80 प्रतिशत पूरा हो गया है। जबकि जमीनी स्तर अभी 20 फीसदी काम भी नहीं हुआ।
समस्या सुनने के बाद वरिष्ठ नेता ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में स्कूलों की टंकियों में पानी न होने के कारण छात्रों को प्यास बुझाने के लिए मीलों पैदल चलना पड़ता है। सरकार व जल शक्ति विभाग को ऐसे दूरदराज इलाकों की तरफ विशेष ध्यान देना चाहिए। सिर्फ गली, घोंडी और लूलाल गांव में ही नहीं, बल्कि पूरे उधमपुर जिले खासकर चिनैनी घोरडी के अधिकतर गांवों में ऐसे हालात हैं, जहां पानी की भारी कमी है। जल शक्ति विभाग जल्द इस समस्या पर गौर कर पंचायत कूसार में पानी की कमी को पूरा करे।