फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   drinking water problem

लोगों को टैंकरों से भी मिल रहा गंदा पानी

विज्ञापन
drinking water problem
कटड़ा। धर्मनगरी के नंगल रोड व कुन दरोड़िया क्षेत्र में कई दिनों से पानी की किल्लत है। इसको लेकर जल शक्ति विभाग सचेत हुआ, और शनिवार को स्थानीय लोगों के लिए टैंकर से पीने का पानी पहुंचाया। हालांकि, यह पानी भी इतना गंदा था कि इसे पीना तो दूर, नहाने में भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

नंगल रोड पर पानी लेकर पहुंचे विभाग के टैंकर से पानी भरते लोगों को देखा गया, जिसमें मिट्टी भरी हुई है। स्थानीय मोहन लाल, सोम राज, सूरज शर्मा, नितिन कुमार, सुुुभाष शर्मा, आदि का कहना है कि पहले विभाग के अधिकारी पानी न मिलने का कारण बिजली बंद होना बताते थे। लेकिन, अब तो बिजली भी सही आ रही है। फिर भी पानी नहीं मिल रहा। जो मिल रहा, वह भी गंदा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूरे कटड़ा में दिन में दो बार जलापूर्ति की जाती है। लेकिन, इस मोहल्ले में एक समय भी पानी नहीं आ रहा है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। उनका कहना है कि अगर रविवार को क्षेत्र में पानी नही आया तो सोमवार को रोड बंद कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed