फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   district level inter school competition

Udhampur News: जिला स्तरीय इंटर स्कूल मुकाबलों में 139 बेटियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
district level inter school competition
उधमपुर। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को सुभाष स्टेडियम में जिला स्तरीय इंटर स्कूल गर्ल्स स्पोर्ट्स मीट का आगाज हुआ। फेंसिंग, नेटबॉल, शूटिंग, बास्केटबॉल और साइकिलिंग स्पर्धाओं में 139 छात्राओं ने हिस्सा लेकर दमखम दिखाया।
विज्ञापन

शूटिंग और फेंसिंग मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) उधमपुर की छात्राओं का दबदबा रहा। अंडर-14 और अंडर-17 शूटिंग के सभी छह मेडल एपीएस ने जीते। फेंसिंग में भी ज्यादातर गोल्ड एपीएस और डीपीएस के नाम रहे।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में 69 और अंडर-17 में 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र में जिला खेल प्रभारी ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास का सबसे बड़ा माध्यम है। सभी बेटियां नशा मुक्त भारत अभियान की ब्रांड एंबेसडर बनें और नशे से दूर रहें। मोटिवेशनल स्पीकर विमल शर्मा ने खिलाड़ियों को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों और स्टाफ को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिताओं का मकसद ग्रामीण और दूरदराज की प्रतिभाओं को मंच देना है। कैलेंडर के मुताबिक अन्य खेलों के मुकाबले भी जल्द कराए जाएंगे। तकनीकी दल में नवीन कुमार, राज कुमार, मानिक नरगोत्रा समेत 11 सदस्य शामिल रहे।

मुकाबलों का परिणाम



शूटिंग अंडर 14 में वर्तिका शर्मा, आयरा सिंह, अलीशा महाजन, अंडर 17 में आराध्या रसलोगी, एंजेल राणा, तेजस्वी ठाकुर सभी एपीएस उधमपुर विजेता रहे। तलवारबाजी की सब्रे अंडर 14 में मायरा (डीपीएस), अकीरा (एपीएस), अनन्या खटगोत्रा (जीएमएस मोरगुज्जरान), अदिति (एपीएस), फॉइल अंडर/14 में देविका (डीपीएस), बाग्या, प्रिंजल और सवरीन (एपीएस उधमपुर) शीर्ष स्थानों पर रहे। एपी अंडर/14 में आदिया, उत्कर्षा, ऐशविन, अश्विका (एपीएस उधमपुर) और जसमीन अख्तर (जीएमएस मोरा गुज्जरा, जोन टिकरी) ने दमदार प्रदर्शन किया। सब्रे अंडर 17 में भावलीन कौर, गुरकीरत, एलिस, सूर्यांशी (एपीएस उधमपुर) का दबदबा रहा। फॉइल अंडर/17 में अश्वथी (एपीएस), संप्रीति (केसी गुरुकुल), सोमिया व अक्षिता (एपीएस), एपी अंडर 17 में श्रन्या (डीपीएस), मानवी, प्रिशा और सरिया (एपीएस) ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed