फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   District administration Doda set target to make 1 lakh masks and 10,000 gowns

जिला प्रशासन डोडा ने 1 लाख मास्क और 10,000 गाउन बनाने का रखा लक्ष्य

विज्ञापन
District administration Doda set target to make 1 lakh masks and 10,000 gowns
डोडा। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में मास्क और गाउन की कमी को पूरा करने के लिए डोडा के जिलाधीश डॉक्टर सागर दत्तात्रय ने डोडा में एक लाख ट्रिपल लेयर मास्क और 10 हजार प्रोटेक्टिव गाउन बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डॉक्टर सागर ने कहा है कि इसके लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है। तथा मास्क और गाउन अगले दो दिन में तैयार होने की पूरी उम्मीद है। साथ ही जिले में 500 बेड और 1000 बेडिंग की व्यवस्था भी की जा रही है जो प्रशासन द्वारा क्वारंटाइन सेंटर बनाने के लिए चयनित किए गए स्थानों पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके लिए एसीआर डोडा की अध्यक्षता में एक टीम समय रहते कार्य को पूरा करने के लिए पहले से ही गठित कर दी गई है। इसके इलावा सीएओ डोडा को भी मोटोराइज्ड स्प्रे मशीन की व्यवस्था के भी आदेश जारी किए गए हैं। मुमकिन है कि कल तक सभी म्यूनिसिपल्टीज को यह उपलब्ध करा दी जाएंगी ताकि बाजारों और गलियों को अधिक से अधिक बार सैनिटाइज किया जा सके और कोरोना वायरस को डोडा में पाँव पसारने से पहले ही रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed