फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Distribute Essential Goods

Udhampur News: पंचायत गढ़ में पवन ने टीम के साथ पीड़ितों को पहुंचाई राहत सामग्री

विज्ञापन
Distribute Essential Goods
उधमपुर। गढ़ पंचायत में पीड़ित परिवारों के साथ प्रशानिक मदद की मांग करते वरिष्ठ नेता। आयोजक
उधमपुर। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के दूर दराज पहाड़ी क्षेत्र की पंचायत गढ़ में बारिश से प्रभावित लोगों को वरिष्ठ नेता पवन खजूरिया और उनकी टीम ने मंगलवार को राहत सामग्री पहुंचाई।
विज्ञापन

उधमपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के दूर दराज पहाड़ी क्षेत्र की पंचायत गढ़ में बारिश के कहर से कई परिवारों के आशियाने उजड़ गए और वह खुले आसमान के नीचे अपना जीवन जीने पर मजबूर हैं। खजूरिया ने बताया कि कई लोग पेड़ो के नीचे जैसे तैसे करके अपना गुजर बसर करके अनेकों दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। इस पंचायत के रजुआ, रजुण्ड में लोगो के मकानों को बहुत ज्यादा क्षति पहुंची है। भारी नुकसान व दिक्कतों से परेशान लोग किसी राहत की बाट जोह रहे थे लेकिन इतने दिनों से हुई बारिश के बावजूद कोई प्रशासनिक सहायता उनके पास नहीं पहुंची।
विज्ञापन

खजूरिया ने बताया कि सड़क मार्ग व मोबाइल नेटवर्क भी पूरी तरह से तहस नहस हो गया था। उन्होंने अपनी टीम सहित वहां पहुंचे कर लोगों तक राशन, तिरपाल, स्टेशनरी आदि सहित राहत सामग्री वितरित की व प्रशासन के संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर तुरंत क्षेत्र की सुध लेकर लोगों को पेश आ रही गंभीर समस्याओं के समाधान की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय बुजुर्ग सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक मोहम्मद शफी ने बारिश प्रभावित लोगों की राहत के लिए अपनी दो माह की पैंशन लगभग 60 हजार रुपये की राशि दान में देने की घोषणा की। इस अवसर पर पूर्व सरपंच ओमकार सिंह,पूर्व सरपंच राजेश शर्मा, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल बलवंत खजुरिया, गोपाल सिंह, केवल दुबे, ओम प्रकाश, जाकिर हुसैन, रशपाल शर्मा, कुलदीप सिंह, केवल सिंह, प्रकाश सिंह व साहिल सहित कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed