फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Director Sericulture, Ajaj Ahmed, Visit Kokoon Mandi

Udhampur News: डायरेक्टर सेरीकल्चर ने किया कोकून मंडी का दौरा, कामकाज का लिया जायजा

विज्ञापन
Director Sericulture, Ajaj Ahmed, Visit Kokoon Mandi
उधमपुर। कोकून मंडी का जायजा लेने पहुंचे डायरेक्टर सेरीकल्चर किसानों से बात करते: विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। डायरेक्टर सेरीकल्चर एजाज अहमद भट ने शुक्रवार को उधमपुर में सेरिकल्चर विकास विभाग कार्यालय परिसर में चल रही कोकून मंडी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंडी के कामकाज का निरीक्षण किया और व्यापारियों तथा कीटपालकों से भी बातचीत की।
उन्होंने कहा कि कीट पालकों को उनकी फसल का सही दाम मिले, यह हमारा प्राथमिक उद्देश्य है। उधमपुर में 11 दिन से चल रही इस कोकून मंडी में किसानों को बढि़या दाम मिल रहा है। अब तक 60 हजार किलोग्राम के आसपास ग्रीन कोकून की बिक्री हुई है और ढाई करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है। उन्होंने कहा कि 25 जुलाई तक यह मंडी चलेगी। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी इस तरह की मंडिया आयोजित होती हैं और करीब दो महीने तक यह सिलसिला चलता है।
विज्ञापन

जम्मू संभाग में करीब साढ़े पांच लाख किलो तक कोकून की बिक्री होती है जबकि पूरे प्रदेश में इसका हर सीजन का कारोबार लगभग साढे आठ लाख किलोग्राम के आसपास है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि कारोबारियों की संख्या को बढ़ाया जाए ताकि हमारे किसानों को और भी अच्छा दाम मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed