फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Dinesh Bharti reached mother's court with 'chhadi yatra'

Udhampur News: छड़ी यात्रा लेकर मां के दरबार पहुंचे दिनेश भारती

Wed, 10 Apr 2024 03:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 10 Apr 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Dinesh Bharti reached mother's court with 'chhadi yatra'
राम लला राम मंदिर बनने के बाद मां के दरबार में हाजिरी लगाने दूसरी बार पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा । धर्मनगरी में चैत्र के पहले नवरात्र में दूसरी बार विश्व हिंदू परिषद केंद्र मार्गदर्शन मंडल सदस्य स्वामी दिनेश भारती छड़ी लेकर हजारों की संख्या में सदस्यों के साथ कटड़ा पहुंचे। धारा 370 हटने के बाद व अलगाववादी तत्वों के समाप्त होने सहित देश को तोड़ने वाले शरारती तत्वों के विनाश के लिए और राम लला राम मंदिर 500 साल बाद बनने के बाद मां के दरबार पर हाजिरी लगाने पहुंचे हैं।
स्वागत करने पहुंचे विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सेवा भारती, दुर्गा वाहिनी, भारतीय जनता पार्टी के संगठनों के सदस्यों के साथ ही स्थानीय निवासियों ने ढोल बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित दुबे ने माता की चुनरी पहनाकर उनका का स्वागत किया तो वहीं विभिन्न संगठनों के सदस्यों के साथ ही स्थानीय निवासी ने पुष्प वर्षा कर स्वामी दिनेश भारती का अभिनंदन किया। जम्मू से पहली बार पवित्र छड़ी लेकर धर्मनगरी पहुंचे भारती व उनके हजारों सदस्यों का कटड़ा के एशिया चौक पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर भारती ने कहा कि भगवान श्री राम 500 साल बाद अपने घर पहुंचे हैं। इसके उपरांत सनातन धर्म में जागरूकता पैदा हुई हैं।
विज्ञापन

मां वैष्णो देवी से प्रार्थना करेंगे कि मां जगत जननी विश्व में सुख शांति के साथ ही देश को और ज्यादा मजबूत करने के साथ ही भारत को विश्व गुरु बनाकर आशीर्वाद प्रदान करें। विभिन्न संगठनों के सदस्यों के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उनके साथ मां वैष्णो देवी के प्रथम पड़ाव दर्शनी ड्योढ़ी तक पैदल यात्रा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से स्वामी दिनेश भारती पवित्र छड़ी लेकर प्राचीन मार्ग से अपने हजारों सदस्यों के साथ मां वैष्णो देवी भवन के लिए रवाना हुई। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत जम्मू कश्मीर व लद्दाख के सह मंत्री डॉ. करण सिंह ने उनसे अपील की है कि श्राइन बोर्ड ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह हमारे मंदिर में सिर्फ पैसा आने के लिए व्यापार कर रहा है। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रांत संपर्क प्रमुख अजय शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह संगठन मंत्री करण सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर कार्यवाह संजय अरोड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष विमल इंदु, पार्षद ताराचंद, रेनू बाला, डीडीसी सदस्य ओर रमेश शर्मा, रेनू अरोड़ा, कविता शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता प्रभात सिंह मंगली शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed