फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   didi rasoi

Udhampur News: जिला कार्यालय परिसर में खुली दीदी की रसोई

विज्ञापन
didi rasoi
उधमपुर। महिला सशक्तीकरण को लेकर जिला विकास आयुक्त कार्यालय में मंगलवार को डीसी सलोनी राय ने सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार प्रदान करने के लिए ''दीदी की रसोई'' (कैंटीन) का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार बनाना हमारा उद्देश्य रहा है। इसी के चलते आज उन्होंने जिला शहरी विकास एजेंसी के सहयोग से चलाए जा रहे सेल्फ हेल्प ग्रुप के तहत डीसी कार्यालय परिसर में एक ''दीदी की रसोई'' (कैंटीन) की शुरूआत की है।
विज्ञापन

इस कैंटीन को महिलाएं संचालित करेंगी, इस पहल से इन महिलाओं को खुद का स्वरोजगार मिलेगा और ये आत्मनिर्भर बनकर सम्मानपूर्वक अपनी आजीविका अर्जित कर पाएंगी। इसके अलावा साफ-सुथरा और स्वच्छ खाना भी डीसी कार्यालय परिसर में आने वाले लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कैंटीन की संचालिका संतोष कुमार व सह संचालिका आशु देवी ने बताया कि वह लंबे समय से घोरडी के मराह्डा माता सेल्फ ग्रुप के साथ जुड़ी हैं। उनके ग्रुप में कुल 10 सदस्य हैं। अब प्रशासन की तरफ से उनको दीदी की रसोई नाम से डीसी कार्यालय परिसर में एक कैंटीन संचालन की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि कैंटीन में बाहर की तुलना में खाने पीने की चीजों के रेट कम रखे गए हैं। इसमें गुणवत्ता और स्वच्छता का खास ध्यान रखा जाएगा। कैंटीन के लिए उन्होंने जिला प्रशासन और जिला शहरी विकास एजेंसी के सहयोग का भी आभार व्यक्त किया। कहा कि इस स्वरोजगार से उन्हें अपने खुद के पैरों पर खड़ा होने में काफी सहारा मिलेगा।इस मौके पर जिला शहरी विकास एजेंसी के पीओ जाफर अब्बास भी मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed