फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   dhanteras

धनतेरस पर खूब हुई बर्तनों के साथ आभूषणों की खरीदारी

विज्ञापन
dhanteras
उधमपुर। धनतेरस पर पावन देविका नगरी में शुक्रवार को बर्तनों के साथ सोने व चांदी के आभूषणों की खूब खरीदारी हुई। दुकानों में सुबह से लेकर दोपहर तक ग्राहक पहुंचते रहे। उधमपुर के मेन बाजार, चबूतरा बाजार, मुखर्जी बाजार, गोल मार्केट रात तक गुलजार रहे। शाम के समय तो बाजार में इतनी ज्यादा भीड़ थी कि बाजार कई हिस्सों में जाम की स्थिति पैदा हो गई और पुलिस को यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

धनतेरस पर्व पर सुबह से ही दुकानें सज कर तैयार नजर आ रही थीं। बर्तन विक्रेता सुबह से ही अपने कारोबार में व्यस्त नजर आए। दुकानदारों ने बताया कि ग्राहकों को ज्यादातर मनपसंद बर्तनों में फैंसी आइटम ही पसंद आ रही थी। शहर व ग्रामीण इलाकों के लोग पारंपरिक खरीदारी भी कर रहे थे। खरीदारी के लिए राशि निकालने के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों पर स्थित एटीएम पर भी सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही। कई एटीएम तो शाम तक राशि भी खत्म हो गई। खरीदारी करने के लिए बाजार पहुंची सपना देवी, रोशनी देवी व अन्य कई महिलाओं ने बताया कि धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इसलिए वह शुभ मुहूर्त में सोने की अंगूठी, गणेश लक्ष्मी वाले चांदी के सिक्के व अन्य घरेलू वस्तुओं की खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन

स्वर्णकारों की गहनों की दुकानों पर दोपहर के बाद लोग पहुंचे। आभूषणों व लक्ष्मी, गणेश की प्रतिमा व सोने चांदी वाले सिक्के की बहुत ज्यादा मांग की गई। महिलाओं ने सोने के गहने भी बहुत ही चाव के साथ खरीदे। वहीं शाम के समय बाजार में वाहनों की संख्या इतनी अधिक बढ़ गई कि मुखर्जी बाजार, मेन बाजार, गोल मार्केट में कई बार जाम की स्थित बनी रही, इसके अलावा वाहनों की संख्या बढने के कारण पैदल चलने वालों को भी स्थान नहीं मिल रहा था। पुलिस को भी दिन भर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रयास करते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed