फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Devikanagari getting ready to be painted in mother's color

मां के रंग में रंगने को तैयार हो रही देविकानगरी

विज्ञापन
Devikanagari getting ready to be painted in mother's color
उधमपुर के काली माता मंदिर में नवरात्र को लेकर किया जा रहा सजावट का काम। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। चैत्र नवरात्र में देविकानगरी महामाई के रंग में रंगने को फिर से तैयार हो रही है। नवरात्र के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों पर स्थित मंदिरों की सजावट का काम अंतिम चरण में चल रहा है। साथ ही कई स्थानों पर लोग नवरात्र के दौरान निकाले जाने वाली छड़ी यात्रा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। शहर के प्रसिद्ध काली माता मंदिर में सजावट का काम जोर शोर से चल रहा है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र में देविकानगरी उधमपुर का रंग हर बार अनोखा होता है। कुछ ऐसा ही शनिवार से शुरू हो रहे नवरात्र के दौरान भी देखने को मिलेगा। नवरात्र को ध्यान में रखते हुए शहर के टीम मोड़ इलाके पर स्थित काली माता मंदिर को विशेष तौर पर सजाया जा रहा है। मंदिर में रंग रोगन किया जा रहा है और सजावट का सामान लगाया जा रहा है। शनिवार को पहले नवरात्र पर देविका नदी के तट पर स्थित बावलियों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का स्नान करने व पूजा अर्चना के लिए तांता लग जाएगा। स्नान के बाद श्रद्धालु काली माता मंदिर पहुंच कर लंबी कतार में लगकर माथा टेकेंगे। शारदा माता, चौंतरा माता और पिंगला माता के लिए निकाले जाने वाली छड़ी यात्रा की तैयारियां जोरों से चल रही है। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में स्थित मंदिरों को भी विशेष तौर पर सजाया गया है।
विज्ञापन

पुल क्षतिग्रस्त होने से लंबा सफर तय कर पहुंचना होगा काली माता मंदिर
करीब पांच महीने पहले बारिश के दौरान काली माता मंदिर मार्ग पर तैयार पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद इस बार श्रद्धालुओं को माता के मंदिर तक पहुंचने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ेगा। जिस मार्ग से होकर श्रद्धालु मंदिर तक पहुंचेंगे उसकी हालत खराब है। मंदिर के प्रबंधकों ने बताया कि पुल का निर्माण करने की मांग को कई बार प्रशासन के अधिकारियों के सामने रखा था, लेकिन किसी ने भी इसको गंभीरता से लेकर निर्माण नहीं करवाया। इस बार नवरात्र में हजारों श्रद्धालु पुल न होने पर परेशान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed