फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Devikanagari became Shivamay on the first Monday of Sawan

सावन के पहले सोमवार को शिवमय हुई देविकानगरी

विज्ञापन
Devikanagari became Shivamay on the first Monday of Sawan
उधमपुर। सावन के पहले सोमवार को शहर व ग्रामीण इलाकों में स्थित शिव मंदिरों में विशेष पूजन का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने मंदिरों में पहुंच कर माथा टेका और शिवलिग पर जल चढ़ाया। काफी संख्या में लोगों ने व्रत भी रखा था। देविका नदी के तट पर स्थित आनंद आश्रम में रामशिला को दर्शनों के लिए बाहर रखा गया।
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार को लेकर काफी संख्या में लोगों ने देविका नदी के तट स्थित बावलियों में पहुंच कर स्नान किया। इसके बाद सभी ने शिवमंदिर में पूजन किया और शिवलिंग पर जल चढ़ा कर परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। आनंद आश्रम में भगवान शिव का पूजन करने के साथ भक्तों के दर्शन के लिए रामशिला को बाहर रखा गया। इस रामशिला के दर्शन भर सावन में हर रोज कर सकते हैं। आश्रम में रहने वाले धनराज गिरी महाराज ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को पूजन का करना बहुत ही भाग्य की बात होती है।
विज्ञापन

सावन के हर सोमवार का व्रत रखना चाहिए। जो लोग पूरे वर्ष भगवान शिव की पूजा और व्रत नहीं रख पाते हैं तो वह अगर सावन में हर सोमवार को व्रत रखते हैं तो उनकी भक्ति पूर्ण हो जाती है। सावन का महीना कीर्तन, मनन और पूर्ण साधना के लिए होता है। भगवान की कृपा सभी पर बनी रहती है। आनंद आश्रम में विशेष तौर पर रामशिला को दर्शन के लिए रखा गया है। यह भी एक तरह का शिवलिंग है। इसलिए तरह से सैला तालाब, जिब, रामनगर, मजालता व अन्य कई इलाकों पर स्थित मंदिरों में विशेष पूजन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed