फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Devika Nagari's main market no street zone declared

देविका नगरी के मुख्य बाजार नो रेहड़ी जोन घोषित

विज्ञापन
Devika Nagari's main market no street zone declared
उधमपुर। देविकानगरी के मुख्य बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम के तहत नो रेहड़ी जोन घोषित कर दिया गया है। इसके तहत अब सोमवार से रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह निर्णय जिला प्रशासन और नगर परिषद की संयुक्त बैठक में लिया गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से नगर के अति व्यस्त माने जाने वाले मुख्य बाजारों में रेहड़ी-फड़ी लगाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। जिला प्रशासन के साथ की गई संयुक्त बैठक के बाद नगर परिषद ने उक्त फैसला लिया है। इसके तहत नगर के सलाथिया चौक, रामनगर चौक, मुखर्जी बाजार, गोल मार्केट, सिटी लाइट एरिया और मुख्य बस अड्डा क्षेत्र को नो रेहड़ी जोन घोषित किया गया है। यहां रेहड़ी-फडी लगाने वाले सभी लोगों के लिए सोमवार तक अपना सामान समेटने के आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही सख्त चेतावनी भी दी गई है कि सोमवार के बाद नगर परिषद मुख्य बाजारों में रेहडी फडी लगाने वालों पर कड़ी कारवाई की प्रक्रिया शुरू की देगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर के इन सभी अति व्यस्त बाजारों की सड़कों के किनारे-किनारे रोजाना तीन सौ के करीब रेहड़ी-फड़ी लगती हैं। जहां दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगने और काफी संख्या में लोगों के पहुंचने से यातायात जाम की भी समस्या उठानी पड़ती है। इससे दुकानदारों को भी दिक्कत होती है, जिसे दूर करने के लिए कुछ समय पहले नगर परिषद की ओर से टाऊन हॉल के पास एक रेहड़ी जोन तैयार कर बाजारों में लगने वाली रेहड़ी-फड़ी को स्थानांतरित करने की योजना बनाई थी। लेकिन रेहड़ी-फड़ी वालों ने ग्राहकों की कमी का बहाना बनाकर रेहड़ी जोन में जाने से मना कर दिया। इस बीच कोरोना संकट के कारण बाजार बंद रहने से इस योजना को नगर परिषद ने भी ठंडे बस्ते में डाल दिया था, लेकिन अब फिर से बाजारों के पूरी तरह से खुलने के बाद नगर परिषद ने जिला प्रशासन के सहयोग से नगर के अति व्यस्त बाजारों में रेहड़ी-फड़ी लगने से उत्पन्न समस्या को दूर करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed