{"_id":"62a62a8c761bf525427cb1c1","slug":"development-udhampur-news-jmu2617876100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से पहले सुधरी जाएं शहर की सड़कें और गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से पहले सुधरी जाएं शहर की सड़कें और गलियां
विज्ञापन
उधमपुर। शहर की खस्ताहाल सडकों व बदहाल नालियों से बरसात में बढेगी परेशानी
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर में करीब तीन वर्ष से चल रहा यूईईडी का सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य बरसात में शहरवासियों की परेशानी को दोगुना कर देगा। पाइप लाइन बिछाने के बाद यूईईडी ने अब तक कई सड़कों व गलियों की मरम्मत नहीं की है। इस कारण रास्ते धूल और गड्ढों से भरे पड़े हैं।
इस समय लोग उखड़ी गलियों व सड़कों के कारण परेशानी उठा रहे हैं। इससे दुकानदारों व राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि यूईईडी ने सीवरेज कार्य के चलते अधिकतर गलियों व सड़कों पर मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की है। इससे इन बदहाल सड़कों और गलियों में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। कुछ दिनों में बरसात शुरू होने पर कीचड़ से सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो जाएगा। इसलिए, बरसात से पहले इनकी अच्छे से मरम्मत किए जाने की आवश्यकता है।
स्थानीय रोहित कुमार, परमदीप सिंह, विशाल, मोहन लाल और रवि कुमार ने कहा कि शहर के 21 वार्डों में यूईईडी ने सड़कों व गलियों की खुदाई की है। कुछ सड़कों की हालत को सुधारा गया है, लेकिन इनमें अब भी गड्ढे हैं। इसके अलावा सड़कों से मलबे को पूरी तरह नहीं हटाया गया है, और न ही टूटी नालियों की मरम्मत हुई है। बरसात शुरू होने के बाद कीचड़ और फिसलन से शहरवासियों की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आदर्श कॉलोनी, बाडेयां, सैलां तालाब, टाउन हॉल रोड, फॉरेस्ट ऑफिस, आदि में अब भी सीवरेज पाइप डालने का काम अधर में है। जबकि, वार्ड 5 में बाडेयां स्कूल के पास सड़क की हालत इस कदर खराब है कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल है। साथ में बने बडे़ नाले को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे बरसात में परेशानी बढ़ जाएगी। उन्होंने प्रशासन व नगर परिषद से अपील की कि यूईईडी पर नकेल कस सड़कों व गलियों की हालत बरसात से पहले सुधारी जाए।