फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   development

87 वर्षीय पूर्व सैनिक ने पेंशन के पैसों से बनवा दिया पुल

विज्ञापन
development
उधमपुर: चेरीसेल पुल का उद्घाटन करते हुए बुजुर्ग तथा नव निर्माण पुल. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। बारिश में उफनने वाला नाला आवाजाही रोक देता था। अब उस नाले पर आकर्षक पुल बन गया है। उधमपुर शहर के चरी स्याल इलाके के नाले पर 87 वर्षीय पूर्व सैनिक शाम लाल खजुरिया ने अपने पेंशन के पैसे से पुल बनवा दिया। मंगलवार को उन्होंने पुल का विधिवत उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित कर दिया। तीन लाख रुपये की लागत से तैयार पुल को विशेष रूप से सजाया गया है।
विज्ञापन

कई गरीब लड़कियों की शादी करवाने के अलावा निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर चुके शाम लाल खजूरिया ने पुल का लोकार्पण कर रहा - बहुत खुशी और दिल को सुकून मिला है। उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय लोगों के अलावा उनकी पार्षद बहू प्रीति खजूरिया, पुत्र अश्वनी खजूरिया, पार्षद सुनील प्रोच, जगदीश कुमार व अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन

---
रेलवे स्टेशन जाने वालों
को होती थी भारी मुश्किल
शाम लाल खजुरिया ने कहा कि रेलवे स्टेशन के समीप चरी स्याल क्षेत्र से होकर गुजरता यह नाला समय के साथ बड़ा होता जा रहा था। इससे रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले लोगों को दिक्कतें पेश आ रही थीं। बरसात के दिनों में आम लोगों के साथ ही स्कूली विद्यार्थियों के लिए आना जाना मुश्किल हो जाता था। की दिक्कतें भी काफी ज्यादा बढ जाती थी। यह देखते हुए उन्होंने पुल बनवाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यह उनके लिए देशप्रेम का हिस्सा
पार्षद प्रीति खजूरिया ने कहा कि उनके ससुर शाम लाल खजूरिया सेवानिवृत्ति के बाद से ही समाज सेवा करते आ रहे हैं। उनके लिए यह भी देश प्रेम का एक हिस्सा है। इसके तहत अब तक वह कई गरीब लड़कियों की शादियां करवा चुके हैं। लाली दब्बड में अनगिनत नेत्र जांच शिविर इनकी तरफ से लगवाए गए हैं। सामान्य स्वास्थ्य शिविर भी लगवाकर गरीबों को मुफ्त दवाएं वितरित की गई हैं।

उधमपुर: चेरीसेल पुल का उद्घाटन करते हुए बुजुर्ग तथा नव निर्माण पुल.

उधमपुर: चेरीसेल पुल का उद्घाटन करते हुए बुजुर्ग तथा नव निर्माण पुल.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed