फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   development

बाहरी राज्य का ठेकेदार कर रहा शहर में पाइपें बदलने का काम

विज्ञापन
development
उधमपुर। शहरवासियों को इस वर्ष नई पाइप लाइन से जलापूर्ति होने की संभावना है। इसके लिए जल शक्ति विभाग ने पुरानी पाइपों को बदल नई पाइपें बिछाने का काम शुरू कर दिया है। इसका यह काम बाहरी राज्य के ठेकेदार को सौंपा गया है। 1.87 करोड़ की लागत से होने वाले इस कार्य से शहरवासियों को मिलने वाली जलापूर्ति में सुधार होगा।
विज्ञापन

उधमपुर शहर करीब 20 किलोमीटर के दायरे में फैला है। यहां जल शक्ति विभाग का ज्यादातर काम पुरानी पाइपों के भरोसे पर चल रहा है। ये पाइपें करीब 50 वर्ष पहले लगाई गई थीं। एक एक कर अब ये क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिनसे पीने का पानी बेकार बहता हुआ देखा जा सकता है। विभाग के कर्मचारी एक स्थान पर पाइप की मरम्मत करते हैं तो कुछ दिन के बाद दूसरे स्थान पर पाइप क्षतिग्रस्त हो जाती है। इसी कारण कई मोहल्लों में जलापूर्ति प्रभावित है। 2019 में विभाग ने करीब 80 स्थानों पर पाइप बदल जलापूर्ति में सुधार का प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव पर सरकार ने करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
विज्ञापन

2020 में इसका टेंडर जारी कर दिया गया, और कोरोना की पहली लहर में थोड़ी राहत मिलने के बाद ठेकेदार ने इसका काम शुरू कर दिया। काम अभी चल ही रहा था कि ठेकेदार ने करीब एक करोड़ रुपये का काम करने के बाद इसे बंद किया। कई बार चेतावनी देने के बाद जब ठेकेदार ने काम नहीं किया तो 2022 में विभाग ने दूसरे ठेकेदार को टेंडर दिया है। नए ठेकेदार को 1.87 करोड़ का टेंडर जारी किया है। उसने आदर्श कॉलोनी से काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
नए ठेकेदार ने काम शुरू कर दिया है। यह टेंडर बाहरी राज्य के ठेकेदार को दिया गया है। उसको जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं। अगर ठेकेदार यह काम पूरा कर लेता है तो काफी हद तक शहरवासियों की परेशानी दूर हो जाएगी।
- ताज चौधरी, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed