फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   development

गर्मियों में रेगिस्तान, बारिश में तालाब बन जाती सड़क

विज्ञापन
development
उधमपुर। चरी सयाल क्षेत्र में साकन बावली के साथ रेलवे स्टेशन को जाने वाली सड़क की खस्ता हालत से क्षेत्रवासी परेशान हैं। उनका कहना है कि इस सड़क पर यात्रियों के साथ बावली पर पानी लेने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पूर्व सरपंच ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि वर्षों से यह रोड बदहाल है। रेलवे प्रशासन इसकी सुध नहीं ले रहा है। मौजूदा समय में सड़क बडे़-बडे़ गड्ढों से भर गई हैं। कंकर, पत्थर के साथ धूल के कारण यहां से पैदल गुजरना भी मुश्किल है। रोड के साथ स्थित प्रसिद्ध साकन बावली का पानी भी इससे दूषित हो रहा है। हर रोज सैकड़ों लोग इस बावली पर पानी भरने आते हैं, जिन्हें रोड की खस्ता हालत के कारण भारी परेशानी उठानी पडती है।
विज्ञापन

हर रोज सैकड़ों ट्रक व अन्य वाहन यहां से गुजरते हैं। रेलवे स्टेशन की तरफ आने-जाने वाले यात्री भी अधिकतर इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं। क्षेत्रवासियों ने कई बार सड़क की मरम्मत करने की मांग उठाई गई है, लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके कारण समस्या काफी गंभीर हो गई है। गर्मी में जहां रेगिस्तान बनकर धूल-मिट्टी परेशान करती है, वहीं बरसात में सड़क तालाब के रूप में बदलकर परेशानी बढ़ाती है। आए दिन दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। प्रशासन से मांग है कि जल्द इसकी सुध ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed