फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   development

यूईईडी ने तोड़ा पाइप, दोमेल इलाके में जलापूर्ति प्रभावित

विज्ञापन
development
उधमपुर: दोमेल चौक पर पीएचसी की पाइप लीक होने के कारण रोड पर जमा पानी. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर के दोमेल इलाके में धार रोड किनारे जल शक्ति विभाग का पाइप क्षतिग्रस्त होने से घंटों पानी बहता रहा। इससे लोगों को आने जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। साथ ही दोमेल व आसपास के इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित हुई। हालांकि, सूचना मिलने पर इसकी मरम्मत करवा दी गई। लेकिन, इसके बाद भी धार रोड पर जमा पानी शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बना रहा।
विज्ञापन

धार रोड के किनारे यूईईडी सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य कर रहा है। बुधवार सुबह जेसीबी से खुदाई की जा रही है। खुदाई के दौरान ही जल शक्ति विभाग का पाइप क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद पाइप से पानी बहता रहा, और देखते ही देखते धार रोड पर पहुंच गया। तब लोगों का धार रोड पर पैदल चलना मुश्किल हो गया। कोई वाहन पानी के बीच से गुजरता तो किनारे पर पैदल चल रहे लोगों पर पानी के छींटे पड़ते।
विज्ञापन

लोगों ने इसके बारे में जल शक्ति विभाग को सूचित किया। तब विभाग ने यूईईडी को जल्द पाइप की मरम्मत करने को कहा। दोपहर को पाइप की मरम्मत की गई। लेकिन, इसकी मरम्मत के लिए पहले जलापूर्ति को बंद करना पड़ा। उसके बाद ही मरम्मत का काम शुरू हो सका। घंटों पानी बहने से दोमेल व आसपास के मोहल्लों में जलापूर्ति भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। दोपहर को पाइप की मरम्मत कर दी गई, लेकिन धार रोड पर जमा पानी शाम तक शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बना रहा। शहरवासियों का कहना था कि यूईईडी को नुकसान का ध्यान रखकर काम करना चाहिए। क्योंकि, इनके कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में पानी और सड़क जैसी समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed