{"_id":"6202bf2e8e9a903be164768f","slug":"development-udhampur-news-jmu253446253","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष स्टेडियम के कायाकल्प में अब तक काम हवा हवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष स्टेडियम के कायाकल्प में अब तक काम हवा हवाई
विज्ञापन
धमपुर: स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से सुभाष स्टेडियम का किया जा रहा है कायाकल्प.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। सुभाष स्टेडियम के कायाकल्प का कार्य चार साल में भी पूरा नहीं हो सका है। खिलाड़ी स्टेडियम की हालत सुधरने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन यह इंतजार खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। इसके लिए केंद्र सरकार अब तक 14 करोड़ रुपये मंजूर कर चुकी है।
सुभाष स्टेडियम की हालत सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने 2017 में 10 करोड़ की राशि मंजूर की थी। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद खेल परिषद ने मंजूर की गई राशि से 2018 में विकास कार्य आरंभ किए। चार वर्ष के दौरान लोगों के सैर करने के लिए कोर्ट तैयार किया गया है। स्टेडियम के एक हिस्से में नाली का निर्माण हुआ है। बास्केटबाल के लिए कोर्ट तैयार है। स्टेडियम में मुख्य द्वार पर नया दरवाजा लगाया गया है।
दर्शकों के बैठने के लिए स्थान तैयार है। स्टेडियम की दीवार पर खिलाड़ियों की कलाकृतियां तैयार करवाई गई हैं। लेकिन, मैदान की हालत को अब तक नहीं सुधारा गया है। स्टेडियम में अभी जल निकास की सही व्यवस्था नहीं है। मिट्टी डालने का कार्य किया जा रहा है। बारिश होने पर अंदर जाने वाले स्थान पर भी हमेशा पानी जमा रहता है।
विज्ञापन
शुभम, सौरभ, विशाल, आदि खिलाड़ियों का कहना था कि स्टेडियम में सबसे अहम चीज मैदान होता है। अब तक मैदान की हालत नहीं सुधर पाई है। खेल परिषद अभी मिट्टी बिछाने में जुटा है। अब जानकारी मिली है कि केंद्र सरकार ने स्टेडियम के लिए चार करोड़ रुपये और मंजूर किए हैं। राशि मंजूर होना अच्छी बात है, लेकिन कार्य पूरा होने में तो वर्षों लगने की संभावना है। उनकी मांग है कि खेल परिषद तेजी से काम कर स्टेडियम की हालत सुधारे। ताकि, खिलाड़ी इसका इस्तेमाल कर सकें।
-------
सुभाष स्टेडियम का कार्य लगभग पूरा किया जा चुका है। बचे हुए कार्य जल्द पूरे किए जाएंगे। नई मंजूर राशि के इस्तेमाल के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। साथ ही ड्राइंग वर्क भी किया जा रहा है। स्टेडियम को जल्द खिलाड़ियों के लिए तैयार कर दिया जाएगा।
- राजेश कुमार अगस्तम, एक्सईएन, खेल परिषद

उधमपुर: सुभाष स्टेडियम के मेन गेट पर जमा हुआ पानी.- फोटो : UDHAMPUR