{"_id":"61fd7934d815a678be03d7a1","slug":"development-udhampur-news-jmu253192856","type":"story","status":"publish","title_hn":"मचैल-पाडर जाने वाला रास्ता बना खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मचैल-पाडर जाने वाला रास्ता बना खतरा
विज्ञापन
फोटो....किश्तवाड़ के मचैल से सरपेंच , संस्था प्रधान व आम लोग...और पेदल रास्ता बफ4बारी से तबह, बंद, कुछ ल?
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। मचैल पाडर के लिए जाने वाला पैदल रास्ता इन दिनों खतरा बना हुआ है। साथ ही यहां लोग लगभग सात माह से बिना बिजली के जीवन यापन करने को मजबूर हैं। वहीं, मोबाइल सेवा भी चरमरा गई है।
जम्मू कश्मीर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थान मचैल पाडर लाखों श्रद्धालु चंडी माता और शिव लिंग के दर्शन के लिए आते हैं। इसके बावजूद तहसील मचैल में स्वास्थ्य केंद्र, सड़क, बिजली और मोबाइल नेटवर्क की सुविधा नहीं है। पैदल रास्ता भी 27 जुलाई 2021 को बादल फटने से नष्ट हो चुका है। जिसको प्रशासन ने मचैल यात्रा के लिए अगस्त में बनाया था, परंतु वह फिर से नष्ट होने के कगार पर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां चलना अब खतरे से खाली नहीं।
मचैल पंचायत के सरपंच जगमत नरबू, मचैल सर्व शक्ति सेवक संस्था प्रधान दलजीत सिंह राठौर व स्थानीय निवासी नरेंद्र सिंह और दुलार सिंह ने सरकार और प्रशासन से निवेदन किया है कि जरूरी सुविधाएं देने की कृपा करें।
विज्ञापन
इस संबंध में उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि बर्फ पिघलते ही बिजली का काम शुरू करवाएंगे, और कुंडेल से आगे सड़क बनाने का काम भी होगा। आशा है कि इस वर्ष चिशोती तक सड़क बन जाएगी। इससे मचैल तहसील के लोगों की परेशानी हल होगी। इसी बारे में पीडीडी विभाग के एक्सईएन शेख अलताफ हुसैन कह चुके हैं कि फरवरी व मार्च में बिजली सप्लाई का काम शुरू होगा। मार्च में मचैल वासियों को बिजली मिल जाएगी।

फोटो....किश्तवाड़ के मचैल से सरपेंच , संस्था प्रधान व आम लोग...और पेदल रास्ता बफ4बारी से तबह, बंद, कुछ ल?- फोटो : UDHAMPUR