फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Development

शहर के वार्ड नंबर को बनाया जाएगा माडल वार्ड 17-49-40

विज्ञापन
Development
उधमपुर। शहर के वार्ड 1 को नगर परिषद मॉडल वार्ड के रूप में विकसित करेगा। पहले वार्ड 7 को मॉडल वार्ड के लिए चुना गया था। लेकिन, कुछ पार्षदों के विरोध के बाद इसके लिए पर्ची सिस्टम से वार्ड 1 का चुनाव किया गया।
विज्ञापन

मॉडल वार्ड में विशेष तौर पर लोगों को सफाई के लिए जागरूक कर व्यवस्था को सुधारा जाएगा। नगर परिषद सप्ताह के बाद इसको लेकर काम शुरू करेगा। शहर में पहली बार किसी वार्ड को मॉडल वार्ड में विकसित किया जाएगा। करीब दो सप्ताह पहले इसको लेकर सहमति बनी थी और नप ने वार्ड 7 को मॉडल वार्ड बनाने के लिए चुना।
विज्ञापन

इससे पहले कि इसको लेकर काम शुरू होता, कुछ दिन पहले पार्षदों की जनरल हाउस की बैठक में मॉडल वार्ड के प्रस्ताव को रखा गया और बताया गया कि वार्ड 7 को इसके लिए चुना गया है। लेकिन, इसी दौरान कुछ पार्षदों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। पार्षदों का कहना था कि वार्ड 7 को बिना किसी चर्चा के चुना जाना सही नहीं है। इसलिए, इसमें बदलाव किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी बहस के बाद निर्णय लिया गया कि पर्ची सिस्टम से मॉडल वार्ड के लिए वार्ड का चयन किया जाएगा। इसके बाद नप अध्यक्ष के सामने पांच वार्ड की पर्चियां डाली गईं, और वार्ड 1 को चुन लिया गया। नगर परिषद एक सप्ताह में ही इसको लेकर काम शुरू करेगा। इसमें कामयाबी मिलने के बाद बारी बारी से अन्य वार्डों को भी मॉडल वार्ड के रूप में विकसित किया जाएगा।

-----
सफाई व्यवस्था पर दिया जाएगा जोर
मॉडल वार्ड में विशेष तौर पर सफाई व्यवस्था पर जोर दिया जाएगा। नगर परिषद अध्यक्ष व कई पार्षद घर घर जाकर लोगों को सफाई व्यवस्था की जानकारी देंगे। लोगों को गीले और सूखे कचरे के बारे बताया जाएगा, और समझाया जाएगा कि दोनों कचरों को एक साथ इकट्ठा न करें। इसको हमेशा अलग अलग जमा किया जाए। साथ ही वार्ड में एक शेड तैयार कर लीगेसी वेस्ट की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed